फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Woman takes her own life by hanging; family devastated

Banda News: महिला ने फंदा लगाकर दी जान, परिजन बेहाल

Fri, 11 Sep 2026 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Woman takes her own life by hanging; family devastated
= दरवाजा तोड़कर कमरे में पहुंचे लोग
विज्ञापन

बांदा। शहर के मड़ियानाका की रहने वाली एक महिला ने बुधवार की शाम फंदा लगाकर जान दे दी। कुछ देर बाद जब उनका बेटा घर पहुंचा और दरवाजा नहीं खुला तो उसने आसपास के लोगों को बुलाकर दरवाजा तोड़ा। तब घटना की जानकारी लगी। शव देख परिजन बिलख पड़े।

मोहल्ला मड़ियानाका निवासी बलवीर पाटकर माला गुहाई का काम करते हैं। वह घर में अपनी पत्नी सुमित्रा (45) व बेटे के साथ रहते हैं। बुधवार की शाम बलवीर रोज की तरह अपने कार्य पर गए थे और उनका बेटा भी बाहर था। शाम को सुमित्रा ने घर का दरवाजा बंद करके कमरे में बल्ली पर साड़ी से फंदा लगाकर जान दे दी। कुछ देर बाद जब उनका बेटा घर पहुंचा और दरवाजा खुलवाने के लिए मां को बुलाया तो कोई जवाब नहीं मिला। काफी देर तक दरवाजा पर दस्तक देने के बाद भी जवाब नहीं मिलने पर उसने आसपास के लोगों को बुलाया। इसके बाद लोगों के साथ उसने दरवाजे को तोड़ा तो देखा कि कमरे में मां का शव फंदे से लटक रहा था। यह देख वह बिलख पड़ा। खबर मिलने पर बलवीर भी आ गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुमित्रा ने खुदकुशी क्यों कि, परिजन कुछ नहीं बता सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed