{"_id":"6aa989133d7e325e2d06bb79","slug":"issues-caused-by-potholes-on-the-national-highway-memorandum-submitted-banda-news-c-212-1-bnd1021-152144-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: राष्ट्रीय राजमार्ग पर गड्ढों में परेशानी, ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: राष्ट्रीय राजमार्ग पर गड्ढों में परेशानी, ज्ञापन
Tue, 15 Sep 2026 11:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Tue, 15 Sep 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
बांदा। सद्भावना से सेवा मंच के जिलाध्यक्ष ने मंगलवार जिलाधिकारी ऑफिस में सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।
जनपद के राष्ट्रीय राज मार्ग पर बड़े गड्ढे होने के कारण दुर्घटनाएं हो रही हैं। राज मार्ग की सड़कों को जल्द दुरुस्त कराया जाए। वहीं, कई अन्य मांगे भी उठाई गईं।
जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने बताया कि जिला अस्पताल और रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज के डॉक्टरों द्वारा अपना निजी अस्पताल संचालित किए जा रहे है। आरोप है कि डॉक्टर मरीजों का इलाज जिला अस्पताल में सही से इलाज नहीं करते हैं। कई डॉक्टर व कर्मचारी ऐसे हैं कि इनका ट्रांसफर नहीं हुआ है, इनका जल्द अन्य जनपद में तबादला किया जाए।
तिंदवारी मार्ग पर सेंट मैरी स्कूल के मेन रोड पर अवैध रूप से स्कूल बसों और छात्रों की गाड़ियां खड़ी की जा रही हैं। स्कूल के अंदर पर्याप्त जगह होने के बाद भी पार्किंग बाहर बनाई गई है। बारिश में जनपद के ग्रामीण इलाकों में कई दिनों तक बिजली नहीं दी जाती है। कहा कि मंडी परिसर में जल्द नए चबूतरे और टिनशेड लगाए जाए।
विज्ञापन
शहर में सरकारी शराब की दुकानों को बंद कराने की मांग भी की गई। इस दौरान बबलू कुमार, अजय कुमार, राज कुमार गुप्ता, अमित नामदेव, अर्जुन अनुरागी व अन्य मौजूद रहे। (संवाद)