फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Earthen lamps will be lit in every home on the PM's birthday.

Banda News: पीएम के जन्मदिन पर घर-घर जलाएंगे दीप

Tue, 15 Sep 2026 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 15 Sep 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Earthen lamps will be lit in every home on the PM's birthday.
बांदा। मंगलवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अर्चना त्रिपाठी ने 17 सितंबर से एक माह तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर की शाम सात बजे कार्यकर्ता अपने घरों और लाभार्थी परिवारों के घरों में आशीर्वाद का दीपक जलाकर उनके दीर्घायु की कामना करेंगे। प्रत्येक बूथ पर 60 दीपक जलाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अभियान के तहत रक्तदान शिविर, जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए ब्लॉक स्तर पर शिविर तथा पात्र लोगों को योजनाओं से लाभान्वित करने के कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने की। उन्होंने सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने का भरोसा दिया। इस दौरान क्षेत्रीय मंत्री विनोद कुशवाहा, जिला महामंत्री सुधीर कुशवाहा, निखिल सक्सेना, ममता त्रिपाठी, आनंदी साहू, पंकज रायकवार, अमित सेठ भोलू, उत्तम सक्सेना समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed