फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Villagers caught seven people who were rounding up and taking away cattle.

Banda News: गोवंश ले जा रहे सात लोगों को ग्रामीणों ने पकड़ा

Tue, 15 Sep 2026 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 15 Sep 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Villagers caught seven people who were rounding up and taking away cattle.
बांदा। कोतवाली क्षेत्र बबेरू के गांव मुरवल में देर रात सड़क किनारे बैठे गोवंश को एकत्र कर ले जा रहे सात लोगों को ग्रामीणों ने घेराबंदी कर पकड़ लिया।
विज्ञापन

इनमें आलमपुर प्रधान भी शामिल बताए जा रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। ग्रामीणों ने बताया कि देर रात कुछ लोग सड़क किनारे बैठे गोवंश को एकत्र कर कहीं ले जाने की फिराक में थे।

आशंका होने पर सत्यप्रकाश, श्लोक प्रताप, यतेंद्र कुमार समेत करीब एक दर्जन ग्रामीणों ने घेराबंदी कर सात लोगों को पकड़ लिया और मुरवल चौकी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने को कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर पकड़े गए लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। मौके से एक बुलेट और रिक्शा भी पुलिस के सुपुर्द किया गया।
कोतवाली प्रभारी संजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि सात लोगों को पकड़कर पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed