{"_id":"6511d144b3c5fbb4e7087846","slug":"woman-dies-after-falling-from-bike-after-being-chased-by-dog-banda-news-c-212-1-sknp1006-2866-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: कुत्ते के दौड़ाने पर बाइक से गिरकर महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: कुत्ते के दौड़ाने पर बाइक से गिरकर महिला की मौत
Mon, 25 Sep 2023 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Mon, 25 Sep 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
बांदा। कुत्ते के दौड़ाने पर बाइक सवार महिला की सड़क पर गिरकर मौत हो गई। महिला के सिर पर गंभीर चोट आई थी।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मथनाखेड़ा गांव निवासी राजाबाई (62) अपनी बहन की बहू गंगोत्री और पड़ोसी पप्पू के साथ सोमवार की सुबह करीब नौ बजे नरैनी स्थित बरमबाबा के दर्शन के लिए बाइक से जा रहीं थी। रास्ते में कालिंजर रोड पर अचानक बाइक के पीछे कुत्ता दौड़ पड़ा। इस पर बाइक चला रहा पप्पू घबरा गया और उसका बाइक से संतुलन बिगड़ गया। देखते ही देखते तीनों बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े।
हादसे में राजाबाई के सिर पर गंभीर चोटें आईं। परिजनों ने उन्हें नरैनी सीएचसी में दिखाया। वहां से उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर किया। मेडिकल कॉलेज में उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतका के भांजे राकेश कुमार ने बताया कि उनके चार पुत्रियां हैं। पुत्र नहीं है। पति स्व. पंचा की कई साल पहले निधन हो चुका है। शहर कोतवाल मनोज शुक्ला ने बताया कि कालिंजर रोड पर हादसा हुआ है।