{"_id":"656787dc0e244a296c0cfba4","slug":"woman-commits-suicide-by-consuming-poison-due-to-domestic-resentment-banda-news-c-212-1-bnd1002-4856-2023-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: घरेलू नाराजगी के चलते महिला ने जहर खाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: घरेलू नाराजगी के चलते महिला ने जहर खाकर दी जान
Thu, 30 Nov 2023 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Thu, 30 Nov 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
बांदा। घरेलू किसी नाराजगी की वजह से महिला ने जहर खा लिया। बच्चों द्वारा पिता को बताने पर घर पहुंचे पति ने दरवाजा खोलवाकर उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
चिल्ला थाना क्षेत्र के पपरेंदा गांव निवासी रोशनी (35) ने बुधवार की शाम अपने घर में जहर खा लिया। कमरे का दरवाजा भी अंदर से बंद कर लिया। काफी देर तक उसके बच्चे दरवाजा खटखटाते रहे। जब उसने दरवाजा नहीं खोला तो वह पिता को बुलाने उसकी दुकान गए।
बच्चों से जानकारी मिलने पर पति विनीत लखेरा दुकान से आया और काफी देर वह भी दरवाजा खटखटाता रहा। काफी देर बाद रोशनी ने दरवाजा खोला तो उसके हाथ जहर की शीशी थी। आनन फानन विनीत उसे लेकर बांदा जिला अस्पताल आया। यहां देर शाम डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। पति विनीत ने बताया कि वह शराब के ठेके के पास चखने की दुकान करता है।
विज्ञापन
उसके दो बेटी व एक बेटा है। रोशनी ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया उसे नहीं पता। उसने बताया कि उसके बड़े भाई सुनील की पांच साल पहले मौत हो गई थी। जिस पर उसने भाभी रोशनी से शादी की थी। बड़े भाई से एक पुत्री एक पुत्र है। उससे एक पुत्री है। डॉक्टरों ने शव को मोर्चरी में रखा दिया है।