{"_id":"63bdacdd6ee5214cc10f8e71","slug":"will-get-rid-of-stray-cattle-four-cow-shelters-will-be-built-banda-news-knp7381460181","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: छुट्टा मवेशियों से मिलेगा छुटकारा, बनेंगे चार गोआश्रय स्थल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: छुट्टा मवेशियों से मिलेगा छुटकारा, बनेंगे चार गोआश्रय स्थल
विज्ञापन
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल के महोबा और बांदा में एक-एक हजार क्षमता के चार बड़े गो आश्रय, स्थल बनेंगे। प्रत्येक की लागत तीन करोड़ होगी। जमीन के चिंहाकन के बाद इनके निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। इसी वित्तीय वर्ष इनका निर्माण शुरू हो जाएगा।
मंडल के चारों जनपदों में अन्ना गोवंशों के संरक्षण के लिए 21 बृहद गो आश्रय, सात कान्हा गो आश्रय, चार कांजी हाउस सहित एक हजार से अधिक अस्थायी गो आश्रय स्थल हैं। इनमें 2 लाख 21 हजार 328 मवेशियों के संरक्षण का लक्ष्य है, लेकिन गोशालाओं की क्षमता कम होने से बमुश्किल एक लाख 70 हजार 051 मवेशी ही आश्रय केंद्रों में संरक्षित हैं। जबकि सभी गोशालाओं में क्षमता से दोगुने पशु संरक्षित हैं। इसके बाद भी मंडल में 51 हजार से अधिक मवेशी अन्ना हैं।
जिनमें सर्वाधिक 31 व 16 हजार गोवंश बांदा के शामिल हैं। इनके संरक्षण के लिए महोबा में तीन और बांदा में एक बड़े गो आश्रय स्थल की स्थापना की हरी झंडी मिली है। आश्रय स्थल का निर्माण 35 एकड़ में होगा। इसमें प्रत्येक में करीब तीन कराड़े रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
शासन के आदेश के बाद जिला प्रशासन ने जमीन के चिंहाकन का काम शुरू कर दिया है। बांदा में पैलानी तहसील के खप्टिहाकलां गांव में राजस्व विभाग ने गो आश्रय स्थल के लिए 35 एकड़ जमीन चिन्हित की है। उधर, महोबा के मोचीपुरा, छानी में जमीन चिह्नित करने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।
20 एकड़ में होगा वन्य विहार
35 एकड़ के अति बृहद गोसंरक्षण स्थल में से 20 एकड़ में वन्य विहार होगा। इसमें मवेशी छुट्टा घूम सकेंगे। 15 एकड़ में छह टीनशेड, मवेशियों के खाने के लिए दस फीट लंबी छह चरही, कटिया मशीन, ट्यूबवेल, पांच- पांच हजार लीटर की दो पानी की टंकी, गोबर गैस प्लांट, चौकीदार कक्ष आदि की व्यवस्था होगी।
चित्रकूट मंडल में अन्ना मवेशी और गोशाला में संरक्षित पशु
जनपद अन्ना पशु गोशाला संरक्षित पशु
बांदा 72,585 220 45,308
महोबा 57,300 188 45,772
चित्रकूट 49,450 280 40,642
हमीरपुर 41,993 320 38,329
योग 2,21,328 1008 1,70,051
अति वृृहद गो आश्रय स्थल के निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। बजट मिलते ही इनका निर्माण शुरू कराया जाएगा। इनमें बड़ी संख्या में अन्ना मवेशियों को संरक्षण मिलेगा।
मनोज अवस्थी
उप निदेशक पशुपालन