फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   When the brother saw his sister in an objectionable situation with her boyfriend, the teenager hanged herself

Banda News: भाई ने आपत्तिजनक स्थिति में बहन को प्रेमी संग देख लिया तब किशोरी ने लगाया था फंदा

Wed, 18 Jun 2025 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
When the brother saw his sister in an objectionable situation with her boyfriend, the teenager hanged herself
बांदा। भाई ने आपत्तिजनक स्थिति में बहन को प्रेमी संग देख लिया था। इस पर लज्जित किशोरी ने फंदा लगाकर जान दी थी। पिता की तहरीर पर कमासिन थाने में आरोपी युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

कमासिन थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी को उसके भाई ने पड़ोसी गांव अमेठी देवी पुरवा के रहने वाले अजय के साथ मंगलवार को दोपहर तीन बजे करीब आपत्तिजनक हालत में खेत में देख लिया था। भाई को करीब आता देख किशोरी मौके से भाग गई थी, उसने गांव के ही दूसरे खेत में आत्मग्लानि के चलते फंदा लगाकर जान दे दी थी।
विज्ञापन

भाई ने आरोपी युवक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था, भाई का आरोप है कि आरोपी युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म भी किया था। पुलिस ने पिता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज की है। कमासिन थानाध्यक्ष कुलदीप कुमार तिवारी ने बताया कि पिता की तहरीर पर आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। किशोरी के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हो सकी है। स्लाइड बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed