फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   When the administration did not listen, the villagers themselves built a bridge over the Bagai river

Banda News: प्रशासन ने नहीं सुनी तो ग्रामीणों ने खुद बागै नदी पर बनाया पुल

Mon, 17 Feb 2025 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
When the administration did not listen, the villagers themselves built a bridge over the Bagai river
गुढ़ाकलां में बागै नदी पर ग्रामीणों द्वारा बनाया गया पुल। - फोटो : संवाद
नरैनी (बांदा)। गुढ़ाकलां गांव में बागै नदी के पास भगवान शिव का मंदिर है। शिवरात्रि पर यहां भक्तों की भीड़ जुटती है। बागै नदी पर शासन-प्रशासन से पुल की अरसे से मांग की जा रही है। किसी ने नहीं सुनी तो ग्रामीणों ने बांस-बल्ली के सहारे पुल तैयार कर लिया। अब श्रद्धालु आसानी से मंदिर आ जा सकेंगे।
विज्ञापन




तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत गुढ़ाकला के समाजसेवी राजबली सिंह ने ग्राम विकास संगठन का गठन किया है। बताया कि गांव के विकास व उत्थान के लिए ग्राम गुढ़ाकला के बागै नदी में पुल जरूरी था। बागेश्वर सरिता के स्वयंभू महादेव का प्राकट्य स्थल है, जो अतिप्राचीन शिवलिंग है। सैकड़ों भक्तों का आवागमन रहता है। बागै नदी तक जाने के लिए मार्ग की लंबाई 500 मीटर है। यहां पर ग्राम पंचायत के सहयोग से बांस बल्ली का पुल भी बना दिया गया है।
विज्ञापन

500 मीटर मार्ग पर कंकरीट मोरमीकरण का कार्य शेष है। 25 फरवरी को शिवरात्रि के पर्व पर यहां विशाल मेले का आयोजन होगा। कहा कि इस मार्ग को जल्द बनवाया जाए, जिससे श्रद्धालुओं को आने जाने में परेशानी न हो। संयोजक राजबली सिंह ने बताया है कि पूर्व ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह, प्रधान संतोष कुमार, पूर्व प्रधान दादू भाई सिंह सहित अन्य ग्रामीणों के सहयोग से धार्मिक स्थल तक आने जाने के लिए बांस-बल्ली से बागै नदी में पुल तैयार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed