फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   When DM informed about STP, testing started

Banda News: डीएम ने दिलाई एसटीपी की सुध तो शुरू हुआ परीक्षण

Wed, 21 Feb 2024 12:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Feb 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
When DM informed about STP, testing started
बांदा। डीएम की ओर से सुध लेने के बाद अब सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का काम शुरू किया गया है। करीब साढ़े तीन करोड़ की लागत से साल भर पहले बना यह प्लांट अभी तक शोपीस ही था। शहर की सारी गंदगी खेतों और खाली पड़े स्थानों पर ही फेंकी जा रही थी। स्वच्छ भारत मिशन के नोडल अभिषेक खरे का कहना है कि एसटीपी के परीक्षण का काम शुरू कर दिया गया है। जल्द ही इसे चालू भी करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

शहर में शहर के मलमूत्र के निस्तारण के लिए स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहर से करीब 10 किलो मीटर दूर गंछा गांव के पास एक एकड़ में एसटीपी बनाया गया है, लेकिन पिछले एक साल से बनकर तैयार प्लांट का कोई उपयोग नहीं हो रहा है। वहां पर सिर्फ सीवरेज मलमूत्र ले जाने वाले टैंकर ही खड़े किए जाते हैं। डीएम के निर्देश पर अब नगर पालिका ने एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) के परीक्षण का काम शुरू कराया है। दिया है। स्वच्छ भारत मिशन के नोडल का कहना है कि प्लांट की मदद से प्रतिदिन करीब 32 टन मलमूत्र का निस्तारण होगा।
विज्ञापन



- ये थी कमियां
नगर पालिका के पास प्लांट तक गंदगी पहुंचाने के लिए पर्याप्त टैंकर भी नहीं हैं। इसके अलावा अभी शहर के कई वार्डों में सीवर लाइन भी नहीं बिछी है। इस कारण ठेकेदार भी टेंडर डालने में रुचि नहीं ले रहे हैं। यही सब वजह है कि साल भी प्लांट के चलने का सिर्फ इंतजार ही किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



- कंपोस्ट के साथ मिलेगा सिंचाई का पानी
प्लांट में सीवरेज से प्राप्त होने वाले मलमूत्र से मशीनों के माध्यम से पानी व मल अलग किया जाएगा। मल को सुखा कर वर्मी कंपोस्ट बनाई जाएगी। गंदे पानी पानी शोधित कर खेतों की सिंचाई के लिए किसानों को सस्ते दर बेचा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed