फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Welcome to the newly samvatsara

नव संवत्सर का गाजे बाजे के साथ स्वागत

Sat, 21 Mar 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 21 Mar 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
Welcome to the newly samvatsara

नव संवत्सर 2072 का गाजे-बाजे के साथ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, हिंदू जागरण मंच, भाजपा महिला मोर्चा और भारत स्वाभिमान न्यास ने जोरदार स्वागत किया। तिलक लगा मिठाई खिलाकर एक-दूसरे को बधाई दी।

विज्ञापन


स्वाभिमान न्यास ने पहला दिन महिला दिवस के रूप में मनाया। शनिवार को सुबह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बांदा शाखा ने अलीगंज पुलिस चौकी के पास चौराहे पर राहगीरों को तिलक लगाकर मिठाई खिलाई। इस दौरान गाजे-बाजे की भी धूम रही।
विज्ञापन


प्रदेश सह मंत्री जितेंद्र राज ने कहा कि भारतीय नव वर्ष को धूमधाम से मनाना चाहिए। विभाग संयोजक लखन सिंह राजपूत, आशीष सिंह, आदित्य कुमार, अमर सिंह राजपूत, भूपत राजपूत, विनोद कुमार, शिवाकांत, शिव प्रताप, राहुल शुक्ला, रामेंद्र श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, भाजपा महिला मोर्चा ने महेश्वरी देवी में श्रद्धालुओं का तिलक कर नव वर्ष का जश्न मनाया। प्रभा गुप्ता, सुमन तिवारी, जागृति वर्मा आदि शामिल रहीं। हिंदू जागरण मंच जिलाध्यक्ष डॉ.दिनेश कुमार साहू के निर्देशन में टोलियां बनाकर मंच कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों को तिलक लगाया।

प्रांतीय महामंत्री अर्चना मिश्रा सहित अरिमर्दन सिंह, दिलीप, उमा शंकर पाल, अंकित गुप्ता, इंद्रेश सोनी, पन्नालाल, पप्पू यादव, लखनची सोनकर, कमलेश श्रीवास्तव, नीरज त्रिपाठी, राजेश पाल और दिव्य कुमार साहू आदि शामिल रहे।

इसी प्रकार भारत स्वाभिमान न्यास ने नव संवत्सर का पहला दिन महिला दिवस के रूप में मनाया। जिला प्रभारी डॉ.बीडी प्रजापति, पतांजलि की महिला संयोजक रेखा सिंह गौर, अशोक शुक्ला, बिंदु कुमार सिंह, रमा शंकर यादव, यशव आर्य, विश्राम सिंह, जवाहरलाल जलज, शिव नारायण साहू, सजल कुमार आदि शामिल रहे।

श्री प्रजापति ने भारतीय जीवन शैली अपनाने पर जोर दिया। उधर, भाजपा जिलाध्यक्ष बाल मुकुंद के नेतृत्व में कालूकुआं, रोडवेज, महेश्वरी देवी आदि में राहगीरों का रौली, चंदन से टीका लगाकर नए वर्ष का उत्सव मनाया गया। जगराम सिंह, प्रभाकर अवस्थी, राकेश तिवारी, सुमन तिवारी, अरविंद द्विवेदी, धीरेंद्र सिंह, धर्मेंद्र आदि शामिल रहे।

नरैनी प्रतिनिधि के अनुसार,  आरएसएस ने यहां सरस्वती शिशु मंदिर में सरसंघ चालक डॉ.केशव बलिराम हेडगेवार का जन्म दिन मनाया। ध्वजा रोहण के साथ गीत और बौद्धिक कार्यक्रम हुए।


सह प्रांत चालक वीरेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। खंड कार्यवाह विनोद, नगर बौद्धिक प्रमुख मुन्नालाल, प्रधानाचार्य काशी प्रसाद मिश्र सहित माता प्रसाद, सत्येंद्र, मृगेंद्र, अशोक, कपिल आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed