फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Water tankers fail to arrive; threat of 'Jal Satyagraha' renewed.

Banda News: नहीं पहुंचे पानी टैंकर, फिर जल सत्याग्रह की चेतावनी

Sun, 27 Sep 2026 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Water tankers fail to arrive; threat of 'Jal Satyagraha' renewed.
बदौसा। रोज छह टैंकर पानी भेजने के आश्वासन पर तीन दिन पहले स्थगित हुआ जल सत्याग्रह दोबारा शुरू हो सकता है। रविवार को बदौसा, बरछा ब और दुबरिया के प्रभावित मोहल्लों में एक भी पानी का टैंकर नहीं पहुंचा। इससे नाराज ग्रामीणों ने सोमवार से जलापूर्ति शुरू न होने पर दोबारा जल सत्याग्रह शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

पेयजल संकट को लेकर 23 सितंबर को जल सत्याग्रह के पांचवें दिन नरैनी विधायक ओममणि वर्मा की मौजूदगी में जल निगम ग्रामीण और चित्रकूटधाम जल संस्थान के अधिकारी धरना स्थल पर पहुंचे थे। जल निगम ग्रामीण के अधिशासी अभियंता विमल कुमार वर्मा और जल संस्थान के अधिशासी अभियंता शिवराज वर्मा ने 20 दिनों में समस्या का स्थायी समाधान कराने का आश्वासन दिया था। तब तक प्रभावित मोहल्लों में रोज छह टैंकर पानी भेजने की बात कही गई थी। इसके बाद आंदोलन स्थगित कर दिया गया था।
विज्ञापन

रविवार को टैंकर न पहुंचने पर ग्रामीणों ने अधिकारियों को कोसा। ग्रामीणों ने बताया कि जल निगम के अधिशासी अभियंता से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन बात नहीं हो सकी। जल संस्थान के सहायक अभियंता सौरभ प्रकाश ने प्रभावित मोहल्लों की सूची मांगी। सूची व्हाट्सएप पर भेजने के बाद रविवार अवकाश होने की बात कहते हुए टैंकर भेजने में असमर्थता जताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक बनाओ संघर्ष समिति के संयोजक संतोष कुशवाहा के निर्देशन में चल रहे आंदोलन की अगुवाई कर रहे प्राणनाथ सोनकर, मोहम्मद रफीक खान, मनोज माहुले और शाहनवाज खान उर्फ सानू ने कहा कि सोमवार से चिह्नित मोहल्लों में टैंकरों से पानी नहीं पहुंचा तो ग्रामीण फिर जल सत्याग्रह शुरू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed