फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Violent bull caught unconscious, sent to cow shed

Banda News: हिंसक सांड़ को बेहोश कर पकड़ा, गोशाला भेजा

Mon, 05 Feb 2024 12:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Feb 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
Violent bull caught unconscious, sent to cow shed
खप्टिहा कलां (बांदा)। हिंसक सांड़ को पकड़ने के लिए प्रशासन ने ताकत झाेंक दी। हरदोई से आई टीम ने दो बार के प्रयास में सांड़ को बेहोश किया। उसे कैचर गाड़ी में बंद कर खप्टिहा कलां की गोशाला में भेज दिया है।
विज्ञापन

पैलानी थाना क्षेत्र के पिपरहरी गांव में शुक्रवार की रात हिंसक सांड़ ने हमलाकर ऊंट की जान ले ली थी। इस ऊंट को ग्रामीण अन्ना मवेशियों से खेतों की सुरक्षा के लिए लाए थे। रविवार को आई हरदोई जिले की टीम ने खेत में शरण लिए हिंसक सांड़ पर एयर गन में इंजेक्शन भरकर निशाना लगाया। पहले शाट में सांड़ बेहोश नहीं हुआ। दूसरी बार गन से इंजेक्शन देकर बेहोश किया गया।
विज्ञापन

उसको जेसीबी से कैचर गाड़ी में भरकर खप्टिहा कलां की गोशाला में भेजा है। एडीएम राजेश वर्मा, डीएफओ, एसडीएम शशिभूषण मिश्र, तहसीलदार पैलानी विकास पांडे व आगरा के डॉक्टरों की आई टीम भी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

खप्टिहा कलां के किसानों ने किया विरोध
खप्टिहा कलां के किसानों ने सांड़ को यहां की गोशाला में भेजने का विरोध किया है। कहा कि गोशाला में बंद गायों पर किसी भी समय हिंसक सांड़ हमला सकता है। उधर, एडीएम राजेश वर्मा का कहना है कि हिंसक सांड़ को पकड़ लिया गया है। उसे गोशाला में संरक्षित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed