{"_id":"60942c198ebc3e8dba090fc1","slug":"village-sp-police-car-banda-banda-news-knp6270946197","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिलक से वापस जा रहे राहगीरों के साथ लूट, मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिलक से वापस जा रहे राहगीरों के साथ लूट, मारपीट
विज्ञापन
करतल। बांदा में तिलक समारोह से वापस गांव जा रहे चार राहगीरों के साथ वाहन सवार लुटेेरों ने मारपीट कर 4500 रुपये लूट लिए। मौके पर पहुंची गिरवां थाना की पुलिस ने लुटेरों को पकड़ने के बजाय राहगीरों को ही मारपीट कर खदेड़ दिया। लुटे-पिटे राहगीरों ने आईजी चित्रकूटधाम मंडल के सत्यनारायणा व पुलिस अधीक्षक डॉ. एसएस मीणा को शिकायती पत्र दिया। इसके बाद घटना की जांच सीओ नरैनी नितिन कुमार को सौंप दी गई।
नरैनी कोतवाली क्षेत्र के भूरा यादव (सहजपुर), कमलेश (गुमान), महेश्वरी (माखनपुर), विकल्प (शाहबाजपुर) बांदा में एक तिलक समारोह में शामिल होने आए थे। यहां से ये 11 बजे रात में अपने गांव पैदल जा रहे थे। गिरवां थाना क्षेत्र के नहर पुल के पास अज्ञात वाहन सवार बदमाशों ने इन्हें रोका और मारपीट करते हुए 4500 रुपये लूट लिए। इस बीच वहां गिरवां थाना पुलिस की गाड़ी आई। गाड़ी में चालक और पीआरडी जवान सवार थे। उन्होंने राहगीरों की सहायता करने के बजाय वाहन सवार बदमाशों का पक्ष लेते हुए राहगीरों के साथ मारपीट कर वहां से खदेड़ दिया। गुरुवार को राहगीरों ने घटना की शिकायत आईजी व एसपी से की। अधिकारियों द्वारा घटना संज्ञान में लेने पर सीओ नरैनी ने घटना की जांच शुरू करा दी है। थाना प्रभारी गिरवां अर्जुन ने कहा कि घटना की विशेष जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
---------
फोटो-06बीएनडीपी-6 : अतर्रा में झोपड़ी में घुसी पिकअप।
अनियंत्रित पिकअप झोपड़ी में घुसी
अतर्रा। चित्रकूट से भूसा छोड़कर कानपुर जा रही पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे झोपड़ी में घुस गई। कानपुर के पिकअप चालक सोनू बुधवार को देर रात कानपुर से भूसा लादकर चित्रकूट गया था। गुरुवार को तड़के खाली पिकअप लेकर कानपुर जा रहा था। बांदा रोड भागवत नगर के पास अचानक पिकअप अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे बनी झोपड़ी में घुस गई। उस समय झोपड़ी में कोई भी न होने से बड़ा हादसा बच गया। राहगीरों की मदद से गाड़ी के अंदर फंसे चालक को बाहर निकालकर प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।