फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Urea reaches committees, relief to farmers

Banda News: समितियों में पहुंची यूरिया, किसानों को राहत

Mon, 08 Dec 2025 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Mon, 08 Dec 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Urea reaches committees, relief to farmers
फोटो - 14 सहकारी समिति में ट्रक से खाद उतारते कर्मी व मौजूद किसान। संवाद - फोटो : टूंडला में फोटोग्राफरों से की लूट के गिरफ्तार आरोपी पुलिस
तिंदवारी। सहकारी समितियों में यूरिया पहुंचने से किसानों को राहत मिलने की संभावना है। सोमवार को कस्बे की दक्षिणी व उत्तरी सहकारी समिति में एक-एक ट्रक यूरिया की खेप पहुंची। इससे किसानों को उम्मीद है कि उन्हें समय रहते खाद मिल जाएगी। बीते कई दिनों से किसान यूरिया के लिए परेशान घूम रहे थे। सुबह चार बजे से सहकारी समितियों में खाद के लिए किसान लाइन में लग जाते थे। घंटों बाद उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ता था।
विज्ञापन

किसान ओमप्रकाश, शालिग्राम, बृजभूषण आदि ने बताया कि गेहूं की फसल के लिए यूरिया की आवश्यकता है। चार - पांच दिन से खाद के लिए मारे-मारे घूम रहे थे। उम्मीद जताई की अब जल्द ही उन्हें यूरिया मिलेगी और फसल का उत्पादन बेहतर होगा। वहीं दक्षिणी सहकारी समिति के सचिव मधुराज ने बताया कि खाद केंद्र पर आ चुकी है। जल्द ही वितरण शुरु कराया जाएगा। (संवाद )
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed