फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Union budget is the basis of developed India: Minister

केंद्रीय बजट विकसित भारत का आधार : मंत्री

Mon, 29 Jul 2024 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
Union budget is the basis of developed India: Minister
बांदा। केंद्रीय बजट मोदी की गारंटी का बजट है और विकसित भारत का आधार है। इसमें गरीब-अमीर और किसान से लेकर मजदूर तक का ख्याल रखा गया है। यह बात भाजपा कार्यालय में आयोजित केंद्रीय बजट गोष्ठी में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने कही।
विज्ञापन


बताया कि मोदी सरकार ने अपना 15वां बजट पेश किया है, जो देश के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के लिए ऐतिहासिक है। किसानों के लिए विशेष ध्यान रखा गया है, साथ ही देश में पहली बार रक्षा के क्षेत्र में निर्यात भी कर रहा है। अभी तक देश रक्षा के क्षेत्र में दूसरे देशों पर निर्भर था, लेकिन पहली बार ऐसा हुआ है कि भारत अब दूसरे देशों को हथियार सप्लाई कर रहा है। इस साल का आम बजट नए भारत के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जो विपक्षी दलों खासकर कांग्रेस को रास नहीं आ रहा है। वह झूठ बोलने की राजनीति कर रहे हैं।
विज्ञापन




पूर्व सांसद आरके सिंह पटेल, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष गुप्ता, अखिलेश श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष ममता मिश्रा, जिला महामंत्री विवेकानन्द गुप्ता, पूर्व विधायक राजकरण कबीर, पूर्व जिला अध्यक्ष लवलेश सिंह, महिला आयोग सदस्य प्रभा गुप्ता, चेयरमैन मालती बासू ,जिला महामंत्री अखिलेश नाथ दीक्षित, कल्लू सिंह राजपूत, जिला उपाध्यक्ष प्रेमनारायण द्विवेदी, जागृति वर्मा, नरेन्द्र सिंह नन्ना,संतू गुप्ता, उत्तम सक्सेना, ब्लाक प्रमुख रमाकांत पटेल, मनफूल पटेल, रावेंद्र गर्ग, स्वर्ण सिंह सोनू, मटौंध चेयरमैन सुधीर सिंह, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष वंदना गुप्ता, युवा मोर्चा अध्यक्ष मोहित गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed