{"_id":"683b5244fe6c454cb90f3011","slug":"two-bike-riders-died-after-being-crushed-by-a-truck-banda-news-c-212-1-bnd1006-127423-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: ट्रक से कुचलकर बाइक सवार दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: ट्रक से कुचलकर बाइक सवार दो युवकों की मौत
विज्ञापन
दुर्घटना स्थल पर ट्रक के सामने पड़ी क्षतिग्रस्त बाइक।
- फोटो : संवाद
नरैनी/कालिंजर। कालिंजर रोड पर सरदार वल्लभ भाई पटेल महाविद्यालय के पास शनिवार शाम कालिंजर से नरैनी जा रहे ट्रक ने सड़क किनारे बाइक खड़ी कर पानी पी रहे दो युवकों को टक्कर मार दी। दोनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। एक युवक ट्रक में फंसकर 200 मीटर घिसटता चला गया। एक युवक की मौके पर, दूसरे की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। नाराज ग्रामीणों ने एक घंटे तक मार्ग जाम रखा।
कालिंजर थाना क्षेत्र के रानीपुर मटखना गांव निवासी अनिल कुमार (36) बहन की शादी के लिए सामान खरीदने शनिवार की दोपहर अपने दोस्त जगदीश (35) के साथ बाइक से नरैनी आ रहा था। मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे कुटी के पास दोनों युवकों ने पानी पीने के लिए बाइक खड़ी कर दी। इसी दौरान कालिंजर से नरैनी जा रहे ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
जगदीश ट्रक की बॉडी में फंसकर 200 मीटर तक घिसटता चला गया। जबकि अनिल गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कालिंजर थाना प्रभारी दीपेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और घायल जगदीश को अपनी गाड़ी से सीएचसी पहुंचाया, लेकिन अस्पताल पहुंचने के पहले ही उसकी मौत हो गई। घायल अनिल को एंबुलेंस के जरिए सीएचसी ले जाने पर वहां से मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। वहां चिकित्सक ने देखने के बाद अनिल को भी मृत घोषित कर दिया। मृतक जगदीश तीन भाई चार बहनों में सबसे बड़ा था। उसके दो पुत्र हैं। मृतक के चचेरे भाई प्रकाश ने बताया कि अनिल की बहन की शादी सात जून को होनी है। दोनों मृतक अच्छे दोस्त थे। इधर, दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो जाने से ग्रामीणों ने घटनास्थल पर जाम लगा दिया। थाना प्रभारी हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। इधर, कालिंजर थाना प्रभारी दीपेंद्र सिंह ने बताया कि दुर्घटनास्थल मध्य प्रदेश सीमा के धरमपुर थाना क्षेत्र के नरदहा चौकी क्षेत्र का है। पुलिस शवों का पोस्टमार्टम कराकर कार्रवाई करेगी।