फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Two arrested for posting objectionable

आपत्तिजनक पोस्ट करने पर दो गिरफ्तार

Sun, 10 Nov 2019 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
Two arrested for posting objectionable
बांदा। अयोध्या में राममंदिर पर सुप्रीमकोर्ट के फैसले को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और भाईचारा बिगाड़ने वाले मैसेज पोस्ट करने पर रविवार को दो और मामले दर्ज किए गए हैं। दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। शनिवार को तीन मुकदमे दर्ज किए गए थे। इनमें से एक को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक एलबीके पाल ने बताया कि रविवार को जसपुरा थानाध्यक्ष आलोक सिंह ने जसपुरा निवासी मदन सिंह पुत्र जगदेव के विरुद्ध 153ए आईपीसी और 67 आईटी एक्ट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी ने अपनी फेसबुक आईडी से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की अर्थी बनाकर पोस्ट की और अश्लील मैसेज किया था।
विज्ञापन

इसी तरह नरैनी कोतवाली इंस्पेक्टर दीपक कुमार पांडेय ने आशीष उपाध्याय पुत्र कुलकमल उपाध्याय निवासी कृष्णा नगर (नरैनी) के विरुद्ध धारा 295ए व 503 आईपीसी तथा आईटी एक्ट की धारा 66 की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी ने अपनी फेसबुक आईडी से धर्म विशेष के विरुद्ध आपत्तिजनक पोस्ट डाली थी। अपर एसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed