फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Couple arrested for committing theft after conducting reconnaissance

Banda News: रेकी कर चोरी करने वाले दंपती गिरफ्तार

Sat, 12 Sep 2026 11:25 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 12 Sep 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Couple arrested for committing theft after conducting reconnaissance
बांदा। तिंदवारी पुलिस ने चोरी की चार घटनाओं का खुलासा करते हुए पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके साथ एक बाल अपचारी को भी संरक्षण में लिया है।
विज्ञापन

आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण और नकदी भी बरामद हुई। बाल अपचारी की मदद से वह वारदातों को अंजाम देते थे। एएसपी शिवराज ने बताया कि तिंदवारी क्षेत्र के चार लोगों ने अपने घरों में चोरी होने की सूचना दी थी। इसमें गुजरतिया, शिवप्रसाद, जगप्रसाद और दुर्गेश शामिल थे।
विज्ञापन

इस पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश के लिए टीमें गठित की गईं। शुक्रवार देर रात पुलिस ने हमीद निवासी भगवती नगर, तिंदवारी और उसकी पत्नी नर्गिस को पपरेंदा रोड स्थित पीएचसी के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके साथ 14 साल के एक बाल अपचारी को भी संरक्षण में लिया गया। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे परिवार के सदस्यों के साथ घूमकर घरों की रेकी करते थे। जिस घर में लोग नहीं होते थे वहां खिड़की या दरवाजा तोड़कर बाल अपचारी को अंदर भेजते थे।
वह सामान लेकर बाहर आता था जबकि पति-पत्नी आसपास रहकर निगरानी करते थे। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि उन्होंने और कितनी चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। उनके आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है।


ये सामान हुआ बरामद
दो हार, दो गले की चेन, एक जोड़ी लटकन, एक जोड़ी झुमका, एक कान का कुंडल और दो कान की बालियां पीली धातु की बरामद हुई हैं। इसके अलावा एक कमरबंध, पांच जोड़ी पायल, चार सिक्के, नौ बिछिया और छह कंगन सफेद धातु के मिले हैं। इनके अलावा 54,100 रुपये नकद बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed