{"_id":"6aa5936868bf3815990bb11c","slug":"11-kgbv-students-selected-for-the-table-tennis-team-banda-news-c-212-1-bnd1021-151983-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: केजीबीवी की 11 छात्राएं टेबल टेनिस टीम में चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: केजीबीवी की 11 छात्राएं टेबल टेनिस टीम में चयनित
विज्ञापन
बांदा। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) की 11 बालिकाओं ने टेबल टेनिस में जिले का नाम रोशन किया है। अंतर मंडलीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के बाद इनका राज्य स्तरीय स्कूल स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। चयनित खिलाड़ी 23 से 26 सितंबर तक बरेली में प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी।
अंतर मंडलीय प्रतियोगिता में बांदा यूनिट ने आजमगढ़ और बरेली की टीमों को हराकर शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 तीनों वर्गों में बांदा यूनिट की टीमें प्रथम स्थान पर रहीं। तीनों वर्गों से जिले की 11 बालिकाओं का चयन राज्य स्तरीय टीम के लिए किया गया। चयनित खिलाड़ियों में बड़ोखर खुर्द ब्लॉक की आठ और महुआ ब्लॉक की तीन बालिकाएं शामिल हैं। इनमें नैन्सी, रागिनी, गुंजा, अर्चना, हेमा, कोमल, अलका, प्रतिज्ञा, मोहिनी, गुड़िया और दामिनी हैं।
बालिकाएं 12 से 22 सितंबर तक प्रशिक्षण शिविर में अलग-अलग यूनिट कोच के नेतृत्व में प्रशिक्षण लेंगी। टीम कोच प्रदीप वर्मा, टीम मैनेजर सुमन सिंह और अंजू वर्मा के मार्गदर्शन में खिलाड़ी तैयारी कर रही हैं। इन खिलाड़ियों ने हाल ही में बांदा मिनी ओलंपिक में भी शानदार प्रदर्शन किया था। बालिकाओं के चयन से अभिभावकों और खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है। बीएसए अव्यक्त राम तिवारी और जिला ओलंपिक एसोसिएशन बांदा के अध्यक्ष रामेंद्र शर्मा ने उन्हें बधाई देते हुए बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।