फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Two-and-a-half lakh rupees debt owed to lumber business traps

ढाई लाख रुपये कर्ज से परेशान लकड़ी कारोबारी फंदे पर झूला

Sun, 27 Dec 2020 11:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 11:20 PM IST
विज्ञापन
Two-and-a-half lakh rupees debt owed to lumber business traps
Two-and-a-half lakh rupees debt owed to lumber business traps - फोटो : BANDA
बांदा/बबेरू। पार्टनरशिप में लकड़ी का कारोबार करते हुए लगभग ढाई लाख रुपये का कर्ज हो जाने से परेशान लकड़ी व्यापारी घर के सामने पेड़ पर अपनी तहमत बांधकर फांसी पर झूल गया। पुत्र का आरोप है कि पार्टनर ने धोखेबाजी करते हुए पूरा पैसा हड़प लिया।
विज्ञापन

घटना मरका थाना क्षेत्र के समगरा गांव की है। लकड़ी कारोबारी बुद्धराज सिंह (60) पुत्र रामसेवक का रविवार को सुबह घर के सामने नीम के पेड़ पर फंदे में शव लटका मिला। घरवालों की सूचना पर आई पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुत्र जितेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार की रात बुद्धराज बरामदे में सोने चले गए थे। सुबह उनका शव पेड़ पर लटका मिला। पुत्र के मुताबिक पिता ने लकड़ी कारोबार के लिए लगभग ढाई लाख रुपये प्राइवेट कर्ज ले रखा था।
विज्ञापन

पुत्र ने बताया कि बारिश के मौसम में 70 हजार रुपये और पिछले माह 1.60 लाख रुपये अलग-अलग कर्ज लिया था। गांव के ही एक व्यक्ति के साथ पार्टनरशिप में लकड़ी मेरठ भेजने का काम शुरू किया। आरोप लगाया कि पार्टनर दगाबाजी कर गया और लकड़ी बेचकर पूरा रुपया हड़प गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समय पर कर्ज न दे पाने पर लोग पिता को परेशान कर रहे थे। मृतक अपने पीछे तीन पुत्र छोड़ गया है। मां के नाम 8 बीघा जमीन है। बंटवारा नहीं हुआ। उधर, ग्रामीणों का कहना है कि मृतक मूलरूप से मऊ का रहने वाला था। करीब 15 साल से समगरा में रहकर बटाई की जमीन में खेती कर रहा था। फसल अन्ना मवेशी चर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed