फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Trouble increased in Bundelkhand with Tapan, electricity would be out for four hours every day

बुंदेलखंड में तपन संग बढ़ी मुसीबत, रोज चार घंटे गुल रहेगी बिजली

Wed, 06 Apr 2022 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Trouble increased in Bundelkhand with Tapan, electricity would be out for four hours every day
बांदा। 45 डिग्री पारे की तपन से जूझ रहे बुंदेलखंड के गांव अब रोजाना चार घंटे बिना बिजली के बिताएंगे। बुंदेलखंड को बिजली कटौती मुक्त रखने वाले पुराने शासनादेश को दरकिनार कर यूपी पॉवर कारपोरेशन ने अप्रैल माह के लिए नया शेड्यूल जारी किया है। सातों जनपदों में अब ग्रामीणों को सुबह सात से नौ और दोपहर 11 बजे से एक बजे तक बिजली नहीं मिल सकेगी।
विज्ञापन

पॉवर कारपोरेशन दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम की ओर से अप्रैल माह के लिए जारी शेड्यूल में बुंदेलखंड के बांदा, जालौन और झांसी के गांवों में दोपहर 2.50 बजे से रात 8.30 बजे तक और सुबह 10.30 बजे से 12.50 बजे तक (कुल 20 घंटे) बिजली आपूर्ति होगी। इसी तरह चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा और ललितपुर में दोपहर 1.10 से शाम 7.10 बजे तक और सुबह 9.10 से 11.10 बजे तक (कुल 20 घंटे) बिजली मिलेगी।
विज्ञापन

शेष समय कटौती होगी। यह शेड्यूल फिलहाल 30 अप्रैल तक के लिए है। साथ ही यह भी कहा है कि केंद्रीय विद्युत नियामक आयोग, नई दिल्ली के वर्तमान आदेशों और ग्रिड सुरक्षा के मद्देनजर आपूर्ति का यह शेड्यूल सामान्य परिस्थितियों में ही लागू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विपरीत हालात में बिजली गुल होने का समय अनिश्चित है। कारपोरेशन का कहना है कि बिजली कटौती का सर्वाधिकार प्रणाली नियंत्रण (सिस्टम कंट्रोल) के अधीन है। उधर, ताज ट्रिपेजियम क्षेत्रों में सभी तहसील और ग्रामीण क्षेत्रों में 24 घंटे बिजली मिलेगी।
इटावा : शाम 4.45 बजे से अगले दिन सुबह 8.45 और दोपहर 11.45 से 1.45 बजे तक।
कानपुर : शाम 3.05 बजे से सुबह 7.05 बजे और सुबह 10.05 बजे से दोपहर 12.05 बजे तक।
औरैया : शाम 3.05 बजे से सुबह 7.05 बजे और सुबह 10.05 बजे से दोपहर 12.05 बजे तक।
कानपुर देहात : शाम 5.05 बजे से सुबह 9.05 बजे तक और दोपहर 12.05 बजे से 2.05 बजे तक।
फर्रुखाबाद व कन्नौज : दोपहर 3.30 बजे से सुबह 7.30 बजे और सुबह 10.30 से दोपहर 12.30 बजे तक।
उन्नाव : शाम 5.45 बजे से सुबह 10.10 बजे और दोपहर 1.10 से 2.45 बजे तक।
हरदोई : शाम 5.15 से सुबह 9.15 बजे तक और दोपहर 12.15 से 2.15 बजे तक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed