{"_id":"577fedb94f1c1b6f0c7fcb90","slug":"traiktar-traalee-palatane-se-20-baaraatee-ghaayal-barati-tractor-trolley-overturns-20-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ट्राली पलटने से 20 बाराती घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर ट्राली पलटने से 20 बाराती घायल
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
Updated Fri, 08 Jul 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
road accident
- फोटो : amar ujala
बबेरू। बारात विदा होने के बाद घर आते समय बारातियों से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटने से लगभग 20 बाराती घायल हो गए। गंभीर हालत में सात को सीएचसी में भर्ती कराया गया। दो को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एक अन्य घटना में बाइक की टक्कर से बालक घायल हो गया। बाइक सवार को भी चोटें आईं।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के टोलाकलां गांव से कोटार्य बिरादरी की बारात शुक्रवार को विदा होकर वापस आ रही थी। बबेरू मार्ग पर कमासिन थाना क्षेत्र के तिलौसा गांव के पास मोड़ पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली समेत पलट गया। उसमें सवार लगभग 24 बाराती ट्राली में दब गए। उनमें चीख-पुकार मच गई। राहगीरों व ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद ट्राली सीधी कर सभी को बाहर निकाला। 20 बाराती घायल हो गए।
विज्ञापन
इनमें गंभीर रूप से घायल नंद कुमार (55) पुत्र बिंदा निवासी टोलाकलां, संतोष कुमार (25) पुत्र चुनूबाद निवासी ब्योंजा, जगदेव प्रसाद (60) पुत्र देवीचरण और उसका पुत्र शिवप्रसाद (10) निवासी मुंगूस (तिंदवारी), बसंता (60) पुत्र भुरइयां, दुल्लू (22) पुत्र भदइयां, रामकरन (48) पुत्र जगमोहन को दूल्हे की कार से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां हालत नाजुक होने पर शिव प्रसाद व दुल्लू को जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया।
विज्ञापन
एक अन्य घटना में कोतवाली क्षेत्र के कुचेंदू गांव निवासी मनीष (7) पुत्र सदाशिव शुक्रवार को दोपहर अपने भाई विमल के साथ मवेशी चराने गया था। सड़क किनारे खेलते समय बाइक सवार ने मनीष को टक्कर मार दी। मनीष गंभीर रूप से घायल हो गया।
बाइक चालक अशोक (33) पुत्र संपत निवासी धौसड़ (तिंदवारी) भी चोटहिल हुआ। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। मनीष को नाजुक हालत में जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।