{"_id":"6ae779e5baa97e8648000332","slug":"traffic-month-begins-rally-heldtraffic-month-begins-rally-held-banda-news-c-212-1-bnd1020-154210-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: यातायात माह शुरू, रैली निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: यातायात माह शुरू, रैली निकाली
Sun, 01 Nov 2026 11:11 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sun, 01 Nov 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
फाेटो 28- यातायात माह में रैली निकालतीं एनसीसी की छात्राएं। स्रोत: पुलिस।
बांदा। पहली नवंबर को शहर के महाराणा प्रताप चौक पर यातायात सुरक्षा जागरूकता माह नवंबर का शुभारंभ किया गया।
इस माह सड़क दुघर्टनाओं को नियंत्रित करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम व रैली आदि के माध्यम से यातायात नियमों का पालन करने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा।
अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने महाराणा प्रताप चौक पर फीता काटकर यातायात सुरक्षा जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया। क्षेत्राधिकारी यातायात प्रतिज्ञा सिंह ने हरी झंडी दिखाकर यातायात सुरक्षा जागरूकता रैली को रवाना किया।
कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इसमें बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन न चलाने, बिना हेलमेट दोपहिया वाहन न चलाने, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट अवश्य लगाने, ओवरस्पीड में वाहन न चलाने, शराब पीकर वाहन न चलाने तथा अपनी लेन में चलने आदि के संबंध में जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं व एनसीसी कैडेट्स की ओर से जागरूकता रैली निकाली गई। छात्र-छात्राओं पंफ्लेट वितरित किए गए। लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर सौरभ सिंह, क्षेत्राधिकारी बबेरू कृष्णकान्त त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी अतर्रा अमरनाथ गुप्ता आदि मौजूद रहे।