{"_id":"65d4fbf0076141fbd1013717","slug":"trader-stuck-in-dumper-dragged-50-meters-dies-banda-news-c-212-1-sknp1006-107285-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: डंपर में फंसा व्यापारी 50 मीटर तक घिसटा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: डंपर में फंसा व्यापारी 50 मीटर तक घिसटा, मौत
Wed, 21 Feb 2024 12:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Wed, 21 Feb 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
बांदा। बाइक से जा रहे युवक को डंपर ने पीछे से टक्कर मार दी। डंपर में फंस जाने से व्यापारी 50 मीटर तक घिसटता चला गया। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। पीछे बैठा उसका मौसेरा भाई की हालत गंभीर है।
बदौसा थाना क्षेत्र के पौहार गांव निवासी सुशील उर्फ शीलू (32) दिल्ली में सोनिया विहार कालोनी में रहकर ऑटो पार्ट्स सप्लाई का काम करता था। वह 18 फरवरी को वह अपने मामा देहात कोतवाली क्षेत्र के पचनेही गांव निवासी लवलेश सिंह के घर आया था। यहां से वह अपनी मां कल्ली से मिलने अपनी मौसी सुशीला के घर के अतर्रा गया था। वहां से मौसी व मां को लेकर वह अपने मौसेरे भाई नीरज (34) के साथ मां को बांदा रेलवे स्टेशन छोड़ने गया था।
लौटते समय मवई बुजुर्ग गांव के पास पीछे से डंपर ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह बाइक समेत डंपर में फंस गया और करीब 50 मीटर तक घिसट गया। हादसे में मौसेरा भाई नीरज गंभीर घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने नीरज को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां से उसे कानपुर के लिए रेफर किया गया है।