{"_id":"6ab9158970c0162cde024faf","slug":"banda-farmer-s-bike-kicked-over-and-shot-at-incident-stems-from-a-long-standing-feud-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा: किसान की बाइक को लात मार गिराया, झोंका फायर, रंजिश के चलते हुई घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा: किसान की बाइक को लात मार गिराया, झोंका फायर, रंजिश के चलते हुई घटना
Sun, 27 Sep 2026 06:45 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 27 Sep 2026 06:45 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
गांव से बांदा जा रहे बाइक सवार किसान की बाइक में गांव के ही एक व्यक्ति ने अपनी बाइक से लात मार दी। बाइक सवार किसान गिरकर घायल हो गए। आरोप है कि आरोपी ने तमंचे से उस पर फायर झोंक दिया। वह बाल-बाल बच गए। पीड़ित ने तहरीर दी है। घटना मुकदमे की रंजिश के चलते अंजाम दी गई है।
विज्ञापन
देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव जारी निवासी महंतू यादव ने देहात कोतवाली में तहरीर में बताया कि वह रविवार को दोपहर करीब दो बजे बांदा जा रहे थे। आरटीओ के पास गांव के ही कल्लू सिंह ने उनकी बाइक पर लात मारकर गिरा दिया। महंतू के पैर में चोट आ गई। इस दौरान दोनों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि कल्लू सिंह ने तमंचा निकालकर फायर झोंक दिया। तभी वहां मौजूद एक अन्य युवक ने कल्लू के हाथ को ऊपर उठा दिया इससे महंतू बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन
आरोपी तमंचा लहराते हुए भाग निकला। महंतू ने बताया कि कल्लू से रंजिश चलती है। उन्होंने पूर्व में कल्लू के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया था इसी को लेकर उसने घटना की है। देहात कोतवाली प्रभारी संजीव चौबे ने बताया कि बाइक टकराने का विवाद हुआ था। आरोपी पर फायर करने का आरोप है। प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। दोनों पक्षों के बीच रंजिश चली आ रही है।
विज्ञापन