{"_id":"68e0141ca14ada61b108c86b","slug":"told-girls-good-and-bad-touch-banda-news-c-212-1-bnd1007-134218-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बालिकाओं को बताया गुड-बैड टच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बालिकाओं को बताया गुड-बैड टच
Fri, 03 Oct 2025 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Fri, 03 Oct 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
फोटो - 18 विंध्यवासिनी मंदिर के पास शिविर में मौजूद महिलाएं व बालिकाएं। संवाद
गिरवां/ तिंदवारी/ जसपुरा। मिशन शक्ति के पांचवें चरण में जिले के अलग-अलग हिस्सों में महिलाओं व छात्राओं को जागरूक किया जा रहा है।
शुक्रवार को गिरवां थाना की टीम ने खत्री पहाड़ स्थित विंध्यावासिनी मंदिर परिसर में ग्रामीण महिलाओं व बालिकाओं को साइबर अपराध की जानकारी दी। बताया कि अंजान नंबर से आने वाले फोन व मैसेज से दूरी बनाएं। फर्जी काॅल के माध्यम से बैंकों की जानकारी लेकर आर्थिक चोट पहुंचाई जा सकती है। बच्चियों को गुड व बैड टच से परिचित कराया गया। इस दौरान कांस्टेबल दीप्ति, कविता, निशा सहित अन्य मौजूद रहीं।
तिंदवारी के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य निशा त्रिपाठी, थाना प्रभारी दीपेंद्र सिंह, चौकी प्रभारी कुरसेजा रोशनी सेंगर सहित अन्य पुलिस कर्मियों ने छात्राओं को जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं की कॅरियर काउंसलिंग भी की गई। जसपुरा गांव में आयोजित कार्यक्रम में उप निरीक्षक दिलीप यादव, कांस्टेबल अवंतिका कुशवाहा ने महिलाओं व छात्राओं को जानकारी दी।