फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Today will be elected head of 87 villages

आज चुने जाएंगे 87 गांवों में प्रधान

Tue, 01 Dec 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Tue, 01 Dec 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
Today will be elected head of 87 villages

बांदा। तिंदवारी और जसपुरा ब्लाकों में कौन बनेगा

विज्ञापन
प्रधान? 1044 प्रत्याशियों के बीच इसके फैसले की घड़ी आ गई। सोमवार को प्रधान व सदस्य चुनाव के लिए 337 पोलिंग पार्टियां ने मतदान केंद्रों में डेरा डाल लिया।

यहां मंगलवार को मतदान होगा। 2 लाख 19 हजार मतदाता वोट डालने के लिए पंजीकृत हैं। दोनों ब्लाकों में 1348 मतदान कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।

दूसरे चरण के चुनाव में तिंदवारी व जसपुरा ब्लाक में मतदान हो रहा है। तिंदवारी  ब्लाक में सत्यनारायण इंटर कॉलेज (तिंदवारी) से 210 पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों में पहुंचीं।

ब्लाक मुख्यालय में 32 पोलिंग पार्टियां रिजर्व में रखी गई हैं। 840 मतदान कर्मी तैनात किए गए हैं। यहां 56 ग्राम पंचायतों के लिए प्रधान पद के 714 प्रत्याशी चुनाव मैैदान में हैं।

734 वार्डों में 521 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। 9 वार्डों में किसी ने नामांकन नहीं कराया। 204 वार्डों में 471 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।

उधर, जसपुरा ब्लाक के लिए मधुसूदन इंटर कॉलेज, जसपुरा से 127 पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों को रवाना की गईं। 27 पोलिंग पार्टियां ब्लाक मुख्यालय में रिजर्व में रहेंगी। 508 मतदान कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।

यहां ग्राम प्रधान के 32 पदों में एक प्रधान निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद 31 पदों के लिए 330 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। वार्ड सदस्य के 422 पदों में 240 निर्विरोध चुन लिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed