{"_id":"5ed298df8ebc3e902c209318","slug":"three-misdeed-a-woman-in-the-under-construction-expressway-banda-news-knp5628801122","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन एक्सप्रेस-वे में युवती के साथ तीन ने किया रेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माणाधीन एक्सप्रेस-वे में युवती के साथ तीन ने किया रेप
विज्ञापन
अतर्रा/ओरन। अनुसूचित जाति की 18 वर्षीय युवती को निर्माणाधीन बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे में सुनसान स्थान पर ले जाकर तीन युवकों ने दुष्कर्म किया। तीनों दिनों तक यह मामला पंचायत और सुलह समझौते पर अटका रहा। बात न बनने पर शनिवार को युवती ने पिता के साथ थाने आकर तहरीर दी।
थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने बताया कि तीन दिन पूर्व पड़ोसी यादव बिरादरी का युवक शाम को उसे शादी का झांसी देकर और बहला फुसलाकर गांव के बाहर निर्माणाधीन बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के सुनसान इलाके में ले गया। वहां उसके दो साथी पहले से मौजूद थे।
तीनों ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। उसकी हालत बिगड़ने पर धौंस धमकी देकर भाग निकले। युवती ने घर आकर माता पिता को घटना बताई। इधर, आरोपियाें और युवती पक्ष के लोगों के बीच तनाव की स्थिति हो गई। ग्राम प्रधान की पहल पर पंचायत हुई और आरोपी युवक के साथ युवती की शादी की बात कही गई, लेकिन बात नहीं बन पाई।
विज्ञापन
पिता का आरोप है कि शादी का झांसा देकर करीब एक साल से दुष्कर्म कर रहा था। पिता ने आरोपियों से खतरा जताया है। अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। इंस्पेक्टर रवींद्र तिवारी ने बताया कि जांच की जा रही है। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।