फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Players won silver at the National Rockball Championship.Players won silver at the National Rockball Championship.

Banda News: राष्ट्रीय रॉकबॉल चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने जीता रजत

Sun, 13 Sep 2026 11:14 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sun, 13 Sep 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Players won silver at the National Rockball Championship.Players won silver at the National Rockball Championship.
बांदा। तेलंगाना के मेडक में छह से आठ सितंबर तक हुई 10वीं सीनियर राष्ट्रीय रॉकबॉल चैंपियनशिप में बांदा के खिलाड़ियों ने जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

यहां के सात खिलाड़ियों से सुसज्जित प्रदेश की पुरुष टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। टीम राष्ट्रीय उपविजेता रही। कप्तान रिजवान खान के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट में बेहतर तालमेल, अनुशासन और आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया।
प्रदेश की टीम ने शुरुआती मुकाबलों से ही मजबूत खेल दिखाया और दबाव के बीच संयम बनाए रखा। खिलाड़ियों ने गति, फुर्ती, सटीक पासिंग और आपसी तालमेल के दम पर विपक्षी टीमों को कड़ी चुनौती दी। टीम में कप्तान रिजवान खान के अलावा इरफान खान, सोहेल, नसरत खान, आफताब खान, आकाश कुमार और हर्षवर्धन शामिल रहे।
विज्ञापन

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से जिले में रॉकबॉल को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।प्रतियोगिता से पहले खिलाड़ियों ने बांदा मिनी ओलंपिक में भी प्रतिभाग किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांदा लौटने पर कोच हामिद समेत खिलाड़ियों का सम्मान
राष्ट्रीय उपविजेता टीम के खिलाड़ी रविवार को बांदा लौटे। भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी परिसर में खेल प्रेमियों और गणमान्य नागरिकों ने खिलाड़ियों का सम्मान किया। खिलाड़ियों को फूल की मालाएं पहनाने के साथ खेल सामग्री, शूज और ट्रॉफी भेंट कर उनका उत्साह बढ़ाया गया।

कोच हामिद खान को भी सम्मानित किया गया। उन्हें राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टीम को प्रशिक्षण देने के साथ अंतरराष्ट्रीय रॉकबॉल रेफरी नियुक्त किया गया है। सम्मान समारोह में खिलाड़ियों ने कहा कि अब अगली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक हासिल करना लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed