फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Dengue testing facility not available at the health fair.

Banda News: आरोग्य मेले में नहीं मिली डेंगू जांच की सुविधा

Sun, 13 Sep 2026 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Dengue testing facility not available at the health fair.
फोटो 18- मुंगूस गांव के पंचायत भवन में महिला का उपचार करते चिकित्सक। संवाद
बांदा/अतर्रा। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में मरीजों को डेंगू जांच की सुविधा नहीं है। सिर्फ मलेरिया, टायफाइड व अन्य बीमारी की जांच की जा रही है। इससे कई मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शहर के छाबी तालाब स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयुष डॉक्टर रामप्रसाद त्यागी मरीजों को देखते मिले। यहां 24 मरीज बुखार के और 15 मरीज आयुष से संबंधित आए थे। यहां मरीजों को सिर्फ मलेरिया और टायफाइड की जांच सुविधा मिली। स्टाफ नर्स मीनू वर्मा, फार्मासिस्ट प्रशांत आदि मौजूद मिले।
विज्ञापन

अतर्रा के कृष्णानगर स्थित अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर में मरीजों को उपचार के लिए सीएचसी भेज दिया गया। यहां चोरी के बाद एक भी जांच मशीनें नहीं हैं। केंद्र पर डॉक्टर और फार्मासिस्ट तक नहीं मिले। सपोर्ट स्टाफ जितेंद्र मिश्रा ने बताया कि करीब 15 दिन पहले केंद्र में चोरी हो गई थी। चोर थर्मामीटर, शुगर जांच मशीन, बीपी मशीन, वजन मशीन समेत अन्य सामान ले गए। इसके बाद से केंद्र पर मरीजों की जांच और उपचार प्रभावित है। रविवार दोपहर तक दवा और स्वास्थ्य परीक्षण के लिए पहुंचे करीब आठ-10 मरीजों को सीएचसी भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र पर डॉक्टर की तैनाती न होने के साथ फार्मासिस्ट भी नहीं है। आरोग्य मेले के दिन भी मरीजों को उपचार के बजाय दूसरे स्वास्थ्य केंद्र का रास्ता दिखाया गया।

------------
वायरल बुखार के लक्षण मिले
तिंदवारी/जसपुरा। क्षेत्र के गांव मुंगुस के पंचायत भवन में आयोजित आरोग्य मेले में 21 मरीजों का पंजीकरण कर स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार किया गया। चिकित्सकों ने मरीजों में चर्म रोग और वायरल बुखार के लक्षण पाए गए। जसपुरा क्षेत्र के गड़रिया, सिंधनकलां और चंदवारा नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 81 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। गड़रिया में 35, सिंधनकलां में 16 और चंदवारा में 30 मरीजों की जांच कर उन्हें परामर्श व दवाएं दी गईं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed