भाजपा के दो प्रत्याशियों समेत तीन ने भरे परचे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। विधानसभा चुनाव में गुरुवार को नरैनी (सुरक्षित), बांदा सदर और तिंदवारी में एक-एक नामांकन हुए। इनमें भाजपा के दो और भारतीय शक्ति चेतना पार्टी (भाशचेपा) के प्रत्याशी शामिल हैं। चार दिनों में बसपा के किसी प्रत्याशी ने चारों सीटों पर पर्चा नहीं भरा। सपा के इकलौते प्रत्याशी ने भी नामांकन नहीं कराया। अब तक चारों विधानसभा क्षेत्रों के लिए सात प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया है। नामांकन की अधिसूचना जारी होने के चौथे दिन प्रत्याशियों ने सादगी के साथ पर्चा दाखिल किया। बिना तामझाम के चंद समर्थकों के साथ नामांकनपत्र भर गए। गुरुवार को दोपहर एक बजे तिंदवारी क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बृजेश प्रजापति ने सबसे पहले पर्चा भरा।
प्रस्तावक लल्लू कुमार, राजू निषाद, अधिवक्ता राकेश सिन्हा आदि शामिल रहे। 2.20 बजे नरैनी (सुरक्षित) सीट से भाजपा प्रत्याशी राजकरन कबीर ने प्रस्तावक दिलीप राजपूत के साथ नामांकन कराया। बांदा सदर में दोपहर 2.40 बजे भारतीय शक्ति चेतना पार्टी प्रत्याशी गुलाब चंद्र कुशवाहा ने रिटर्निंग आफिसर प्रहलाद सिंह के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके पूर्व नामांकन जुलूस भी निकाला। प्रस्तावक पंकज शिवहरे समेत मालती कोटार्य, सुशीला सिंह, कमलेश, सुरेश, पवन आदि शामिल रहे। नामांकन का पहला व दूसरा दिन सन्नाटे में बीतने के बाद पर्चा भरने का सिलसिला शुभ मुहूर्त वसंत पंचमी से शुरू हुआ। अब तक 7 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। इनमें बांदा सदर से 3, तिंदवारी से 2 और नरैनी (सुरक्षित) व बबेरू से एक-एक प्रत्याशी ने नामांकन कराया। चार दिन बीत गए, लेकिन जिले की चारों सीटों पर बसपा से नामांकन नहीं हुआ।