{"_id":"6470fcd1b990163cfc0f01e4","slug":"thieves-stole-jewelry-cash-worth-three-and-a-half-lakhs-banda-news-c-12-1-254238-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: चोरों ने साढ़े तीन लाख के जेवर, नकदी उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: चोरों ने साढ़े तीन लाख के जेवर, नकदी उड़ाए
Sat, 27 May 2023 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sat, 27 May 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
खप्टिहा कलां। मकान में घुसे चोरों ने डेढ़ लाख रुपये नकद और दो लाख के जेवर में हाथ साफ कर दिया। घटना के समय पूरा परिवार छत पर सो रहा था। सुबह जागने पर घटना की जानकारी हुई।
पैलानी थाना क्षेत्र के डाड़ामऊ के मजरा चौकी पुरवा गांव निवासी राजनारायण निषाद परिवार के साथ रहते हैं। गुरुवार को खाना खाने के बाद परिवार सभी सदस्य छत पर सो गए। इस बीच आधी रात के बाद चोरों ने मकान में घुसकर अलमारी में रखे डेढ़ लाख रुपये नकद और दो लाख रुपये कीमत के जेवर चुरा लिए।
राजनारायण ने बताया कि रात करीब तीन बजे बारिश होने पर जब वह छत से नीचे आए तो वह वहीं सो गए। सुबह पत्नी और बच्चे नीचे उतरे तो कमरे में सारा सामान बिखरा पड़ा था। तब घटना की जानकारी हुई। राजनारायण की पत्नी मनीषा देवी ने पैलानी थाने में चोरी की तहरीर दी है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार साहू ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जा रही है।