{"_id":"673e1bf96b9483f2230f63ad","slug":"there-was-a-shortage-of-fertilizers-and-seeds-on-kisan-diwas-banda-news-c-212-1-sknp1008-118355-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: किसान दिवस में छाई रही खाद और बीज की किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: किसान दिवस में छाई रही खाद और बीज की किल्लत
विज्ञापन
बांदा। किसान दिवस में खाद और बीज की किल्लत छाई रही। किसानों का कहना है कि धान का रकबा तो बढ़ा, लेकिन खाद का लक्ष्य नहीं बढ़ा। 2011 का तय खाद का लक्ष्य अभी भी है। किसान एक-एक बोरी खाद के लिए परेशान हैं।
बुधवार को विकास भवन सभागार में एडीएम राजेश कुमार की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। किसान खाद, बीज की किल्लत को लेकर नाराज दिखे। कृषि अधिकारी ने बताया कि 20 हजार क्विंटल बीज की और डिमांड भेजी गई है। एआर सहकारिता ने बताया कि समितियों में खाद उपलब्ध है। एक दो दिन में एक रैक डीएपी की और आ जाएगी। किसानों का कहना था कि जिले में खरीफ का 32 हजार रकबा बढ़ा है, लेकिन खाद का लक्ष्य नहीं बढ़ा। कृषि विभाग ने इस बाबत शासन को अवगत नहीं कराया।
उपनिदेशक विजय कुमार ने बताया कि इस बार डीएपी का लक्ष्य चार हजार बढ़ाकर भेजा था, लेकिन शासन के आदेश थे कि तीन साल में जो खाद वितरित हुई उसी के समकक्ष लक्ष्य बनाकर भेजा जाए। इसके अलावा नलकूप खराबी, नकली खाद की बिकी आदि की भी समस्याएं रखी गईं। सीडीओ वेद प्रकाश मौर्य, जिला विपणन अधिकारी, जिला पशु चिकित्साधिकारी शिवकुमार बैस आदि मौजूद रहे।