फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   There was a fight over the bore key

बोर की चाबी को लेकर हुआ था झगड़ा

Fri, 08 Apr 2022 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
There was a fight over the bore key
तिंदवारी। जसपुरा थाना क्षेत्र के सिकहुला गांव में 65 वर्षीय वृद्ध किसान दर्शन कुशवाहा की हत्या में गांव के ही आरोपी अरुण पाल पुत्र जयकरण पाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि बोर की चाबी को लेकर झगड़ा हुआ था। इस पर उसने कुल्हाड़ी से हत्या कर दी।
विज्ञापन

जसपुरा थानाध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि आरोपी ने जुर्म कबूल करते हुए कहा कि वह और दर्शन कुशवाहा बोर में बैठकर शराब पी रहे थे। तभी बोर की चाबी को लेकर झगड़ा हो गया। अरुण ने वहीं रखी कुल्हाड़ी से दर्शन कुशवाहा के गर्दन पर दो बार वार कर दिया। जिससे दर्शन की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन

खेत से ट्यूबवेल दूर होने से दर्शन की चीख किसी को नहीं सुनाई दी। आरोपी ने दर्शन के शव को बोर में रखे बोरे में भरकर उसे ईंट पत्थर व लोहे के पटरे से बांधकर तालाब में डाल दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर खेत से कुल्हाड़ी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने बताया कि अरुण पाल को रिपार्ट दर्ज कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि उस पर एक वर्ष पहले अवैध तमंचा रखने पर जेल भेजा था। आरोपी शराब पीने का आदी और गुस्सैल प्रवृत्ति का है। वह अविवाहित है। उधर, परिजनों ने दर्शन कुशवाहा के शव के पोस्टमार्टम के बाद उसे बांदा के मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार कर दिया। दिव्यांग बेटे मूलचंद्र ने मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed