फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The woman had gone with her lover the day after her husband's thirteenth birthday, both were caught

Banda News: पति की तेरहवीं के अगले दिन प्रेमी के संग गई थी महिला, दोनों पकड़े गए

Fri, 31 Oct 2025 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Fri, 31 Oct 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
The woman had gone with her lover the day after her husband's thirteenth birthday, both were caught
नरैनी (बांदा)। पति की तेरहवीं होने के अगले दिन महिला अपने प्रेमी के साथ चली गई। मायके पक्ष ने उसके देवर समेत अन्य ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की जांच और खुलासे के बाद महिला को उसके प्रेमी के साथ पुलिस ने तलाश कर लिया। बाद में महिला ने अपने प्रेमी के संग जाने की इच्छा जताई तो उसे पुलिस ने छोड़ दिया है।
विज्ञापन

नरैनी कोतवाली इंस्पेक्टर संदीप तिवारी ने बताया कि नेढ़ुवा गांव निवासी महिला अपने पति के साथ गुजरात के अहमदाबाद शहर में रहती थीं। उसका पति मुन्ना पाल एक कंपनी में काम करता था। इस दौरान मुन्ना पाल की मित्रता फतेहपुर के रहने वाले नीरज गुप्ता से हो गई। इस दौरान मुन्ना पाल की पत्नी व नीरज के प्रेम संबंध हो गए। दो माह पहले मुन्ना पाल की अहमदाबाद स्थित किराए के कमरे में मौत हो गई थी। महिला ने जानकारी अपने ससुरालियों को देकर शव को लेकर गांव आ गई।
विज्ञापन

यहां परिजनों की मौजूदगी में उसका अंतिम संस्कार किया गया। तेरहवीं होने के अगले दिन महिला अपने बच्चों को छोड़कर अपने प्रेमी के संग चली गई थी। इस पर महिला के मायके पक्ष ने सुसरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए उनकी बेटी को गायब करने का आरोप लगा पुलिस अधीक्षक से शिकायत की थी। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर नरैनी पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को फतेहपुर जनपद से नीरज गुप्ता के मकान से पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों को कोतवाली लाया गया। उनके ससुराल और मायके पक्ष को बुलाया गया। कोतवाली में महिला ने अपने प्रेमी के साथ जाने का निर्णय लिया। इस पर पुलिस ने दोनों के बयान दर्ज कर उन्हें छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed