फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The woman committed suicide by hanging herself in the attic

Banda News: महिला ने अटारी पर फंदा लगाकर दी जान

Thu, 26 Jun 2025 11:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
The woman committed suicide by hanging herself in the attic
पुष्पा निषाद - फोटो : परिजन।
पैलानी (बांदा)। मायके में रह रही महिला ने अटारी की धन्नी से दुपट्टे से फंदा लगा लिया। महिला का पति से विवाद के चलते न्यायालय में मुकदमा चल रहा है।
विज्ञापन


पैलानी थाना क्षेत्र के खप्टिहा कलां गांव के छनिहा डेरा निवासी रामजानकी ने बताया कि बेटी पुष्पा निषाद (26) ने बुधवार की रात करीब 12 बजे अटारी में फंदा लगाकर जान दे दी। पुष्पा की बेटी मानसी ने देखा तो घरवालों को जानकारी दी। मां ने बताया कि पुष्पा की शादी पांच साल पहले कुकुवा डेरा निवासी मानसिंह के साथ की थी। तीन वर्षीय पुत्री मानसी है।
पति मानसिंह से घरेलू विवाद होने पर उसने पति को छोड़ दिया था, तब से बेटी के साथ मायके में रह रही थी। न्यायालय में घरेलू हिंसा का मुकदमा भी चल रहा था। इसकी गुरुवार को तारीख भी लगी थी। मान सिंह बाहर रहकर मजदूरी करता है। पुष्पा के पिता रमेश निषाद की आठ साल पहले जहर खाने से मौत हो चुकी है। घर में मां रामजानकी और भाई गोलू (10) रहते हैं।
विज्ञापन

थाना इंस्पेक्टर पैलानी सुखराम सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का है। परिजन कोई ठोस वजह नहीं बता सके हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed