फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The tendency of suicide is highest among people in Bundelkhand.

Banda News: बुंदेलखंड में सबसे ज्यादा है लोगों में आत्महत्या की प्रवृत्ति

Wed, 11 Sep 2024 01:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
The tendency of suicide is highest among people in Bundelkhand.
बांदा। विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर मानसिक रोग विभाग की टीम ने राजकीय महिला महाविद्यालय में कार्यशाला का आयोजन किया। इस मौके पर छात्राओं के बीच प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई। मानसिक रोग चिकित्सक ने कहा कि बुंदेलखंड में आत्महत्या की प्रवृत्ति सबसे ज्यादा है। लोगों को सकारात्मक सोच रखनी चाहिए।
विज्ञापन

राजकीय महिला पीजी कॉलेज में प्राचार्य प्रो. दीपाली गुप्ता व मनोरोग डॉ. हरदयाल ने विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के बारे में बताया। साइकोलॉजिस्ट डॉ. रिजवाना हाशमी ने कहा कि कर्ज के बोझ और फसल की बर्बादी के कारण बड़ी संख्या में किसानों ने आत्महत्याएं कीं। डॉ. जयंती ने कहा कि व्यक्ति की सबसे अच्छी मित्र किताबें हैं। कोई भी अच्छी किताब लेकर उसका अध्ययन जरूर करें। अनुश्रवण एवं मूल्यांकन अधिकारी नरेंद्र मिश्रा ने कहा कि सबसे ज्यादा आत्महत्याएं 15 से 39 वर्ष के लोग कर रहे हैं। कार्यक्रम को प्रवक्ता डॉ. सबीहा रहमानी, डॉ. जितेंद्र व त्रिभुवननाथ ने भी संबोधित किया। कार्यशाला में केस रजिस्ट्री असिस्टेंट अनुपम त्रिपाठी व अशोक कुमार ने प्रश्नोत्तरी कराया और छात्राओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed