फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The soldier's son took the laborer hostage and beat him

फौजी के बेटे ने मजदूर को बंधक बनाकर पीटा

Mon, 01 Nov 2021 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
The soldier's son took the laborer hostage and beat him
बांदा। दबंग ने मजदूर को बंधक बनाकर पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे मुक्त कराया और घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। आरोपी भाग निकला। पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घायल के मुताबिक आरोपी फौजी का पुत्र है। आरोप लगाया कि मामूली विवाद में उसे बंधक बनाकर पीटा गया।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र के पल्हरी गांव स्थित फूटाकुआं निवासी बच्ची (40) पुत्र मुन्नीलाल पेशे से मजदूर है। वह रविवार की शाम शहर के गायत्री नगर आ रहा था। रास्ते में दबंग ने उसे पकड़ लिया और जबरन घर के अंदर ले जाकर उसे बंधक बना लिया। उस पानी डालकर डंडों से पीटा।
विज्ञापन

शोर सुनकर पड़ोसी पहुंचे तो दबंग के धमकाने पर लौट गए। सूचना पाकर कुछ देर बाद पुलिस पहुंच गई तो आरोपी भाग निकला। पुलिस ने बच्ची को मुक्त कराकर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। आरोपी फौजी का पुत्र बताया गया है। घायल ने तहरीर दी है। कोतवाली इंसपेक्टर राजेंद्र सिंह का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामूली विवाद में खानदानियों में लाठियां चल गईं। दोनों पक्षों से आठ लोग घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरवां थाना क्षेत्र में कस्बा निवासी नथुनिया सोमवार को सुबह कपड़े फैला रही थी। तभी खानदानी महिला ने छत में कपड़े फैलाने का विरोध किया तो विवाद हो गया।

दोनों पक्षों में लाठियां चलने लगीं। नथुनिया समेत पति चुन्नू, देवर शिवदर्शन, छोटा भइया और दूसरे पक्ष से गेंदारानी, पुत्र राजेश, पति कामता, नारायण घायल हो गए हैं। पड़ोसियों ने समझाकर बीच-बचाव किया। दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी है। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed