फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The school lacked a fire-fighting system and had only one entry-exit route

Banda News: विद्यालय में नहीं था फायर फाइटिंग सिस्टम, आने-जाने का एक रास्ता

Thu, 27 Aug 2026 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
The school lacked a fire-fighting system and had only one entry-exit route
लोगो = फाॅलोअप =
विज्ञापन

= हॉस्टल के बगल में बनी मिली रसोई, सीएफओ ने टीम के साथ किया था निरीक्षण, मिली थी कमियां
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। आवासीय विद्यालय में 234 बच्चों की सुरक्षा के इंतजाम नहीं थे। विद्यालय में न तो फायर फाइटिंग सिस्टम था और न ही आने-जाने के रास्ते अलग-अलग थे। हालात यह थे कि 34 बच्चों को जिन हाॅस्टल में रखा गया था उसके बगल में ही रसोई बनी हुई थी और यहीं पर गैस से खाना पकाया जाता था।

नियमों के अनुसार किसी भी शैक्षिक संस्थान या अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में सुरक्षा के लिए उचित इंतजाम किए जाते हैं। इमारत में फायर अलार्म, आग बुझाने के लिए अत्याधुनिक सिस्टम को स्थापित कराना पड़ता है। इसके साथ ही आपातकाल में निकलने के लिए एक अलग रास्ता, पानी का इंतजाम, अग्निशमन गाड़ियों के पहुंचने का रास्ता आदि शामिल है। इसी तरह से जहां पर छात्र पढ़ते हो या रहते हों, उसके पास रसोई घर नहीं होना चाहिए। सीएफओ बांदा की टीम ने जब बुधवार को आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया तो वहां कई कमियां मिली। सबसे बड़ी कमी तो यह थी कि विद्यालय में आग बुझाने का कोई भी सिस्टम नहीं लगाया गया था और न ही अग्निशमन यंत्र रखे गए थे। दो सिलिंडर थे जरूर लेकिन वह निक्रिष्य पाए गए। हॉस्टल से सटी हुई रसोई मिली और विद्यालय में आने व जाने का केवल एक ही गेट था। इसके साथ ही जिस जगह पर विद्यालय स्थित है। वह बेहद ही संकरा इलाका है। विद्यालय की ओर से अग्निशमन विभाग की ओर से वर्ष 2009 में एनओसी ली गई थी।फिलहाल सीएफओ की ओर से सात दिन का समय देकर सुरक्षा मानकों को पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि 17 अगस्त के हादसे के बाद से विद्यालय बंद है और यहां शिक्षण कार्य भी ठप हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed