फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The mother-daughter shot by the victim also gave life to the boy

मां-बेटी को गोली मारकर खुद को भी गोली मारी

Mon, 29 Jul 2019 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
The mother-daughter shot by the victim also gave life to the boy
बांदा में तिहरी हत्या की घटना के बारे में उच्चाधिकारियों को मोबाइल से जानकारी देते सीओ कुलदीप गु? - फोटो : BANDA
गिरवां (बांदा)। नई बस्ती क्षेत्र में एक किसान के घर में पत्नी और बेटी की हत्या कर दी गई। दोनों के शवों के पास गिरवां गांव में ही रहने वाले युवक का शव भी पड़ा था। तीनों की मौत गोली लगने से हुई थी।
विज्ञापन

युवक का पहले से घर में आना जाना होने के कारण युवती से प्रेमप्रसंग को घटना का कारण माना जा रहा है। पुलिस और पड़ोसियों का कहना है कि प्रेम में सफल न होने पर युवक ने युवती और उसकी मां को गोली से उड़ाने के बाद खुद को शूट कर लिया। युवक के हाथ में फंसा 315 बोर का तमंचा भी मिला है।
विज्ञापन

घटना नई बस्ती निवासी फूलचंद्र आरख के घर की है। खेती और मजदूरी करने वाले फूलचंद्र के घर में सोमवार दोपहर करीब एक बजे गोलियां चलने की आवाज गूंजी। आसपास रहने वाले फूलचंद्र के छोटे बेटे सुरेश के साथ घर में दाखिल हुए। घर के आंगन में फूलचंद्र की बेटी अंजू (20) और तुलसा (45) के रक्तरंजित शव पड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरामदे में सुधांशु मिश्रा (36) पुत्र मोतीलाल का शव पड़ा था। उसके हाथ में 315 बोर का तमंचा था। बेटी और पत्नी की हत्या की जानकारी पर खेत से फूलचंद्र भी घर पहुंच गए। फूलचंद्र का कहना है कि कि रविवार को सुधांशु बंदूक और तमंचा लेकर आया था और महिलाओं को जान से मारने की धमकी दी थी। कहा कि पत्नी और बेटी की हत्या सुधांशु ने की है और उसके बाद खुद को भी गोली मार कर जान दे दी।
ग्रामीणों का कहना है कि कक्षा आठ तक की शिक्षा के बाद अंजू ने पढ़ाई छोड़ दी थी। दसवीं तक पढ़े सुधांशु की शादी नहीं हुई थी। अक्सर फूलचंद्र के घर में आने जाने के कारण सुधांशु का अंजू से लगाव बढ़ गया था। पुलिस ने भी पहली नजर में प्रेम में सफल न होने पर सुधांशु के हाथों दोनों की हत्या और फिर खुदकुशी का मामला माना है।

वहीं, युवक के बड़े भाई राजेश मिश्रा ने घटना को ऑनरकिलिंग बताया है। भाई का कहना है कि जिस स्थिति में सुधांशु का दाहिना हाथ पेट पर था और उसमें तमंचा फंसा था, ऐसा कनपटी पर गोली मारने के बाद संभव नहीं है। राजेश ने युवती के घर वालों पर ही तीनों की हत्या का आरोप लगाया है।
इस बीच मौके पर पहुंचे डीआईजी दीपक कुमार और एसपी गणेश साहा ने कहा कि सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। जल्द ही स्थिति साफ हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed