फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The MLA wrote a letter to the CM, saying- I will not let the officers act arbitrarily

Banda News: विधायक ने सीएम को लिखा पत्र, कहा-अधिकारियों को मनमानी नहीं करने देंगे

Sun, 13 Jul 2025 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
The MLA wrote a letter to the CM, saying- I will not let the officers act arbitrarily
बबेरू एसडीएम रजत वर्मा से फोन पर बात करते भाजपा विधायक प्रकाश द्विवेदी।  - फोटो : वीडियोग्रैब
बांदा। बबेरू में कृषि सेवा केंद्र का जर्जर भवन ढहाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सदर विधायक ने एसडीएम की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। साथ ही शासन के उच्चाधिकारियों को भी पत्र भेजकर एसडीएम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। विधायक ने कहा कि किसी के इशारे पर अधिकारियों को मनमानी नहीं करने देंगे।
विज्ञापन

उधर, एसडीएम ने रविवार की सुबह डीएम को रिपोर्ट सौंपी और कहा कि उन्हें इस मामले में जबरन घसीटा जा रहा है। उन्होंने केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तहसीलदार को मौके पर भेजा और खुद मौजूद रहे। जो भी आरोप लगाए जा रहे सभी निराधार हैं।
विज्ञापन

बता दें कि बबेरू के शिवनी गांव में कृषक सेवा केंद्र की इमारत जर्जर होने के कारण दो दिन पहले इसके ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई है। इस मामले में जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल और सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी भी कूद पड़े। शनिवार की शाम को सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी दो वाहनों से बबेरू पहुंचे और अफसरों की जमकर क्लास ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने एसडीएम बबेरू रजत वर्मा से फोन पर बात करके खरी-खोटी सुनाई। उन्होंने एसडीएम को कहा कि नौकरी करना सिखा देंगे। बता देना जिसको बताना हो, किसी की भूमि में कब्जा नहीं करा पाओगे। कार्यपद्धति बदल लो। विधायक ने एसडीएम को यह भी नसीहत दी कि आप से ज्यादा नियम का ज्ञाता हूं, सुनो रजत वर्मा जी, गोरखपुर कमिश्नर ने आपके खिलाफ डीओ लिखा था। तब आप बांदा आए थे। विधायक ने एसडीएम को और भी कई तीखी बातें सुनाईं।
उधर, रविवार को दूसरे दिन मामले ने और तूल पकड़ लिया। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री योगी सहित शासन के उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा है। एसडीएम बबेरू रजत वर्मा जिनके इशारे पर काम कर रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई का अनुरोध किया है। विधायक ने कहा कि किसी के इशारे पर अधिकारियों को मनमानी नहीं करने देंगे। जनता को परेशान किया तो वह आगे आएंगे, वह चाहे बबेरू एसडीएम हो या फिर नरैनी। सभी को शासन की मंशानुरूप करना पड़ेगा।
उधर, एसडीएम रजत वर्मा ने कहा कि उन्होंने सारे मामले की जानकारी जिलाधिकारी जे. रीभा को दी है। हम यहां तीन वर्ष से नौकरी कर रहे हैं, कभी ऐसा आरोप नहीं लगा। अब जो आरोप लगाए जा रहे वे निराधार हैं। सहकारिता विभाग के अधिकारियों ने समिति गठित कर इसके ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की है। हमसे पुलिस बल मांगा गया था। इस पर हमने सीओ को कहा था। साथ ही कानून व्यवस्था के लिए तहसीलदार को भी मौके पर भेजा था। न हम किसी के मिशन पर काम कर रहे हैं और न ही नियम विरुद्ध कोई काम किया है। उन्होंने कहा कि डीएम का जैसा निर्देश होगा, वह वैसा ही करेंगे।
---
जर्जर भवन का करा रहे ध्वस्तीकरण : अंसल कुमार
सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक अंसल कुमार ने बताया कि क्रय-विक्रय बबेरू का भवन जीर्ण-शीर्ण हो चुका था। इससे कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। कमेटी की संस्तुति के बाद भवन का ध्वस्तीकरण कराया जा रहा है। विवाद की आंशका से ठेकेदार ने पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध कराने की मांग की थी। कुछ लोग गलत आरोप लगाकर विवाद पैदा कर रहे हैं।

कार्रवाई से लेना-देना नहीं : जिला पंचायत अध्यक्ष
जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल कहा कि मकान गिराने की कार्रवाई से मेरा कोई लेनादेना नहीं है। सोसाइटी की जमीन है। सोसाइटी ने कार्रवाई करवाई है। 20 गांवों के किसानों ने जमीन दी थी। सदर विधायक अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। मेरा कोई विषय नहीं है।

---
भाजपा विधायक ने एसडीएम से कहा-आपको नौकरी करना सिखा देंगे
भाजपा विधायक प्रकाश द्विवेदी ने एसडीएम बबेरू से फोन पर बातचीत में कहा कि सरकार यहां कूड़ा-कचरा भेज देती है। उन्हें ठीक करना हमें आता है। नियम-कानून में काम करो, किसी के मिशन से बचो, वरना हमें ठीक करना आता है और हम ठीक कर देंगे। आपको नौकरी कराना सिखा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed