फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The miscreants entered the house with the intention of looting, beating the couple with butts

लूट के इरादे से घर घुसे बदमाशों ने दंपति को बटों से पीटा

Wed, 27 May 2020 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
The miscreants entered the house with the intention of looting, beating the couple with butts
बांदा। लूट के इरादे से घर में घुसे बदमाशों ने दंपति को तमंचों की बटों से पीटकर और गृहस्वामी के चचेरे भाई को गोली मार दी। जेवर और नकदी वाला बक्सा उठा ले गए। शोर सुनकर ग्रामीणों के घेर लेने पर बक्सा छोड़कर बदमाश अंधेरे में भाग निकले। पुलिस गोली लगने की बात से इनकार करते हुए घटना को चोरी बता रही है।
विज्ञापन

घटना कोतवाली देहात क्षेत्र के महोखर गांव के मजरा शिवनायक पुरवा की है। मंगलवार की आधी रात बदमाश पीछे के रास्ते से घर के अंदर घुस आए और कमरे का ताला तोड़ रहे थे। तभी रामबाबू प्रजापति (374) पुत्र शिवमोहन की जाग गया और बदमाशों से भिड़ गया। बदमाशों ने उसे तमंचों की बट से पीटकर लहूलुहान कर दिया। बचाने आई पत्नी राजाबाई (32) को पीटकर जख्मी कर दिया।
विज्ञापन

बदमाश बक्सा उठा ले गए। शोर सुनकर ग्रामीणों ने बदमाशों को घेर लिया। तभी रामबाबू के चचेरे भाई ओमप्रकाश प्रजापति (30) पुत्र लाखन ने टॉर्च की रोशनी मारी तो बदमाशों ने फायर कर दिया। गोली उसके बाएं हाथ में लगी। ग्रामीणों की घेराबंदी का दबाव बढ़ता देख बदमाश वहीं बक्सा छोड़कर भाग गए। सूचना पर पहुंची यूपी-112 और कोतवाली पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामबाबू और राजाबाई के सिर पर गंभीर चोटें हैं। घायलों ने बताया कि बदमाशों की संख्या पांच थी। दो घर के अंदर और तीन दरवाजे पर थे। अंधेरा होने से वह पहचान नहीं सका। उधर, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार का कहना है कि प्रथम दृष्टया घटना चोरी की प्रतीत हो रही है। जांच की जा रही है। उन्होंने गोली लगने की बात से इनकार किया है। उधर, चिकित्सकों ने भी फायर लगने की पुष्टि नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed