फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The level of education kept falling even after the formation of the commission

आयोग गठन के बाद भी गिरता रहा शिक्षा का स्तर

Sat, 04 Dec 2021 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
The level of education kept falling even after the formation of the commission
The level of education kept falling even after the formation of the commission - फोटो : BANDA
बांदा। सरकारों ने शिक्षा आयोगों का गठन किया, लेकिन शिक्षा का स्तर लगातार गिरता रहा। शिक्षा रूपी द्रौपदी का चीर हरण देश का नौकरशाह दु:शासन कर रहा है। शिक्षक संगठन और उसके नेता पांडव की भूमिका में हैं। कर्ण की भूमिका सत्ता के अंधभक्त हैं। यह चीर हरण नहीं रोका गया तो शिक्षा का महाविनाश निश्चित है।
विज्ञापन

यह बात उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री लालमणि द्विवेदी ने शनिवार को यहां डीएवी इंटर कॉलेज में मंडलीय सम्मेलन/शैक्षिक विचार गोष्ठी संबोधित करते हुए कही। कहा कि शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है। उसकी ताकत बहुत बड़ी है। देश की आने वाली पीढ़ी उसी के हाथों में है। हजारों साल के कचरे को 20 वर्ष में सिर्फ शिक्षक ही साफ कर सकता है।
विज्ञापन

डॉ. ओमकार चौरसिया (जेएन कॉलेज) ने कहा कि देश में लगातार शिक्षा का निजीकरण हो रहा है। शिक्षा और शिक्षकों के अस्तित्व में संकट मंडरा रहा है। ऑनलाइन शिक्षा को तो बढ़ावा दिया जा रहा है। लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में इसकी कोई व्यवस्था नहीं की जा रही। महिला डिग्री कॉलेज प्रवक्ता डॉ. सबीहा रहमानी ने कहा कि माध्यमिक के साथ उच्च शिक्षा में भी 30 से 50 फीसदी पद खाली हैं। अध्यापकों की पेंशन छीन ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

संघ के प्रांतीय मंत्री केदार वर्मा ने शिक्षक पदों में की जा रही कटौती को कुठाराघात बताया। अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य डॉ. रामभरत सिंह तोमर (राजीव गांधी कॉलेज) ने कहा कि मौजूदा स्थितियों पर समस्त शिक्षक संगठनों को सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाना चाहिए।

सम्मेलन को डीआईओएस विनोद सिंह, संयोजक डॉ. आनंद कुमार ने भी संबोधित किया। संचालन जानकी शरण शुक्ला ने किया। संघ जिलाध्यक्ष गणेश सिंह पटेल (बांदा), रामनरेश (चित्रकूट), कपिल देव तिवारी (हमीरपुर), ओमकार त्रिपाठी (महोबा) आदि ने भी संबोधित किया। चारों जनपदों के बड़ी संख्या में माध्यमिक शिक्षक शामिल रहे। जिला मंत्री मो. बाकर ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed