फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The laborer hanged his life

Banda News: मजदूर ने फंदे से लटककर दी जान

Fri, 24 Mar 2023 06:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Mar 2023 06:45 PM IST
विज्ञापन
The laborer hanged his life
मजदूर ने फंदे से लटककर दी जान
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मवई बुर्जुग की घटना
मोबाइल से कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। मजदूर ने घर के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। मां ने शव लटका देखकर पुलिस को सूचना दी। मां ने आत्महत्या का कारण पता होने से इंकार किया है। पुलिस मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाल रही है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के मवई बुर्जुग गांव निवासी अशोक (20) ने गुरुवार की रात घर के कमरे में पंखे के हुक से साड़ी का फंदा लगाकर जान दे दी। शुक्रवार को सुबह मां गीता सोकर उठी तो उसे फंदे से लटका देखा। पारिवारिक मामा सुमित ने बताया कि मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। वह मजदूरी करता था। बड़ा भाई मुंबई में मजदूरी करता है। मृतक का मोबाइल पुलिस को दिया है। प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला है। मृतक के मोबाइल फोन से कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। परिजन कोई ठोस वजह नहीं बता पा रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed