फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The issue of crusher business in Banda heats up at Divisional Headquarters

बांदा में क्रशर कारोबारी का मुद्दा मंडल मुख्यालय में गरमाया

Wed, 16 Sep 2020 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
The issue of crusher business in Banda heats up at Divisional Headquarters
The issue of crusher business in Banda heats up at Divisional Headquarters - फोटो : BANDA
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बांदा। कबरई के क्रशर कारोबारी की मौत का मुद्दा मंडल मुख्यालय में भी गरमा गया है। बुधवार को कांग्रेस और राष्ट्रीय स्वराज पैंथर ने प्रदर्शन के बाद राज्यपाल, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर सीबीआई जांच की मांग की। ब्राह्मण महासभा ने सभी आरोपियों की गिरफ्तारी और न्यायिक जांच की मांग की।
शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कलक्ट्रेट में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर महेंद्र सिंह को दिया गया। पांच सूत्री मांगों में इंद्रकांत त्रिपाठी हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग, परिवार को एक करोड़ की आर्थिक मदद, आरोपी तत्कालीन एसपी की गिरफ्तारी, आश्रित को सरकारी नौकरी और परिवार को सुरक्षा की मांग की। शहर अध्यक्ष पुष्पेंद्र श्रीवास्तव, सहित अशोक सिंह चौहान, सुनील सविता, शाकिर मंसूर, केपी सेन, छेदीलाल धुरिया, शब्बीर सौदागर, ज्ञानी प्रसाद, वहीद, लतीफ, चंद्रकली, कलेश्वरी, पुष्पा आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वराज पैंथर ने डीएम के माध्यम से पीएम व सीएम को भेजे ज्ञापन में सीबीआई जांच, आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई, परिजनों की सुरक्षा, मृतक के परिवार में किसी को सरकारी नौकरी, एक करोड़ आर्थिक मदद की मांग की। राष्ट्रीय अध्यक्ष मुन्ना लाल दिनकर सहित कमलेश कुमार चौधरी, भोला प्रसाद वर्मा, राजबहादुर सिंह कुशवाहा, राजबहादुर अनुरागी, रामबाबू वर्मा, भारत बाबू यादव, शिवम यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, ब्राह्मण महासभा ने इस घटना की निंदा करते हुए आरोपी तत्कालीन एसपी सहित सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक जांच की मांग की। अध्यक्ष संतोष द्विवेदी ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार और प्रशासन योजनाबद्ध तरीके से प्रदेश में ब्राह्मणों को खत्म करने का काम प्राथमिकता से कर रहे हैं। विकास दुबे मामले में भी यह हो रहा है। पुलिसकर्मी की हत्या के आरोपी का इनकाउटर कर दिया जाता है, लेकिन पुलिस द्वारा हत्या किए जाने पर ऐसा नहीं होता। उन्होंने कहा कि यही रवैया रहा तो अगले विधानसभा चुनाव में नतीजे आश्चर्यजनक होंगे। मांग की कि मंत्री, सांसद, विधायक, आईएएस, आईपीएस की मनी लाड्रिंग और इनकम टैक्स की जांच की जाए। बताया कि 20 सितंबर को इस मुद्दे पर महासभा की बैठक होगी।

कबरई जा रहे चेयरमैन को रास्ते में रोका
बांदा। क्रशर कारोबार की मौत पर गरमाती राजनीति के मद्देनजर पुलिस ने मृतक व्यापारी के गृह नगर कबरई जाने से नेताओं को रोकना शुरू कर दिया है। मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को रास्ते में ही रोक दिया गया। बुधवार को यहां से कबरई जा रहे सपा नेता व बांदा नगर पालिका अध्यक्ष मोहन साहू और उनके साथियों को मटौंध के पास ही पुलिस ने रोक लिया। थाने ले जाने की कोशिश की। अध्यक्ष की पुलिस से कई बार नोकझोंक हुई। उनका कहना था वह शोकाकुल परिवार से संवेदना जताने जा रहे हैं। लगभग दो घंटे धूप में ही सड़क पर रोके रखा और कबरई नहीं जाने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed