फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The High Court sought a reply from the Atarra police on the death of a youth in police custody

Banda News: पुलिस हिरासत में युवक की माैत पर हाईकोर्ट ने अतर्रा पुलिस से मांगा जवाब

Sat, 05 Oct 2024 10:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
The High Court sought a reply from the Atarra police on the death of a youth in police custody
अतर्रा। पुलिस अभिरक्षा में युवक की मौत के मामले पर हाईकोर्ट ने अतर्रा कोतवाली पुलिस को नोटिस जारी की है। एक सप्ताह के अंदर जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है। हाईकोर्ट ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा है कि पुलिस अभिरक्षा में मौत का मामला गंभीर प्रकृति का है।
विज्ञापन


अतर्रा कोतवाली के तत्कालीन उप निरीक्षक एक अन्य पुलिस कर्मी के साथ कस्बे के राजनगर मोहल्ला निवासी लवकुश को मोबाइल चोरी के इल्जाम में घर से पकड़ कर कोतवाली ले गए थे। दूसरे दिन लवकुश का शव रेलवे लाइन के पास पड़ा मिला था। लवकुश की मां ने कोतवाली पुलिस के तत्कालीन उप निरीक्षक पर पुलिस कर्मियों के साथ मिलकर बेटे की हत्या कर शव को रेलवे लाइन के पास फेंक देने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

घटना के कुछ दिन बाद मृतक की मां कल्ली ने एसपी को शिकायती पत्र देकर दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की थी। एसपी के निर्देश पर अतर्रा कोतवाली में तत्कालीन एसआई और कांस्टेबल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। बाद में युवक की मां ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में कार्रवाई की गुहार लगाई। हाईकोर्ट ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा है कि पुलिस अभिरक्षा में मौत का मामला गंभीर प्रकृति का है। न्यायालय ने एक सप्ताह में जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed