फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The groom's friend's body was found near the drain

Banda News: नाली के पास मिला दूल्हे के दोस्त का शव

Fri, 21 Feb 2025 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
The groom's friend's body was found near the drain
दुर्गेश - फोटो : परिजन।
नरैनी (बांदा)। बारात में आए दूल्हे के दोस्त का शव शुक्रवार की सुबह नाली के पास पड़ा मिला। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। फोरेंसिक टीम ने भी नमूने लिए। पुलिस का दावा है कि शराब के नशे में गिर जाने से युवक की मौत हुई है।
विज्ञापन

अतर्रा कस्बा के मोहल्ला लालथोक निवासी मन्नीलाल के पुत्र पप्पू की बारात गुरुवार रात नरैनी कस्बे के देविन नगर मोहल्ले में चुनबाद कबीरदास के यहां गई थी। बारात में दूल्हे का दोस्त दुर्गेश तिवारी (30) निवासी लालथोक भी आया हुआ था। वह वैवाहिक रस्मों के बाद गुम हो गया। उसका शव शुक्रवार की सुबह देविन नगर मोहल्ला में नाली के पास पड़ा मिला। मोहल्ले के लोगों ने देखा तो कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। वह इकलौती संतान था। फोरेंसिक टीम ने भी नमूने लिए। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राममोहन राय का कहना है कि शराब के नशे में नाली के पास गिर जाने से उसकी मौत हुई है। नाक के पास चोट का निशान है। कोतवाल का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed