फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The councilman ended his fast by drinking juice

जूस पीकर सभासद ने खत्म किया आमरण अनशन

Sat, 15 Feb 2020 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
The councilman ended his fast by drinking juice
The councilman ended his fast by drinking juice - फोटो : BANDA
बांदा। नगर पालिका अध्यक्ष मोहन साहू पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर जांच और कार्रवाई की मांग को लेकर करीब 6 दिन से आमरण अनशन पर बैठे सभासद राजेश सिंह गौतम ने शनिवार को अनशन खत्म कर दिया। सिटी मजिस्ट्रेट और नगर पालिका ईओ ने उन्हें जूस पिलाया। एक दिन पूर्व शुक्रवार को अध्यक्ष ने अनशन पर बैठे सभासद का पालिका के नाले पर बने मकान का अतिक्रमण हटाने का निर्देश ईओ को जारी किया था।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष पर भ्रष्टाचार और रिश्तेदारों और चहेतों को सफाई नायक पदों पर नियुक्त करने सहित कुल 6 मुद्दों को लेकर सभासद राजेश सिंह गौतम 10 फरवरी से अशोक लाट पर आमरण अनशन पर बैठे थे। उनके समर्थन मेें अधिकांश सभासद थे।
विज्ञापन

उधर, शुक्रवार को अध्यक्ष मोहन साहू ने ईओ को पत्र जारी कर कहा कि सभासद राजेश सिंह गौतम ने स्वराज कालोनी (वार्ड 14) में नगर पालिका के नाले पर बनवाए मकान का अतिक्रमण तीन दिन में हटाएं। अध्यक्ष के जवाबी मोर्चा खोलने की इस कार्रवाई से लग रहा था कि अब तनातनी और बढे़गी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दरम्यान शनिवार को दोपहर सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र सिंह और ईओ संतोष कुमार मिश्रा अनशन स्थल पहुंचे पहुंचे। साथ में पुलिस बल भी था। अफसरों ने सभासद की 6 सूत्री मांगो पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। साथ ही अनशन से सेहत गिरने की बात कही। अंतत: सभासद राजेश सिंह गौतम मान गए और सिटी मजिस्ट्रेट के हाथों जूस पीकर अनशन खत्म कर दिया। उनके समर्थन में आमरण अनशन पर बैठे लोकतंत्र रक्षक सेनानी नौशाद अली भारती को भी जूस पिलाकर अनशन खत्म कराया।
सभासदों ने चेयरमैन की निकाली प्रतीकात्मक अर्थी
बांदा। चेयरमैन मोहन साहू पर भ्रष्टाचार, तानाशाही का आरोप लगाते हुए पालिका के कई सभासदों ने शनिवार को चेयरमैन की प्रतीकात्मक अर्थी यात्रा गाजे बाजे के साथ निकाली।

शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए यह यात्रा स्वतंत्रता स्मारक अशोक लाट पर खत्म हुई। पुजारी से कर्मकांड कराए। इस अवसर पर सभासद संतोष नायक, यूसुफ, अजय गुप्ता, अनवर अली, महेंद्र यादव, देवेश सोनकर, राहुल सेन, राकेश गुप्ता, नीरज त्रिपाठी, अजय यादव, संजय ठाकुर, बसंतू, भोला बक्श भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed