फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The constable misbehaved with the businessman who reached the post with the release order of the seized truck

Banda News: सीज ट्रक के रिलीज आदेश लेकर चौकी पहुंचे व्यापारी से सिपाही ने की अभद्रता

Thu, 09 Jan 2025 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
The constable misbehaved with the businessman who reached the post with the release order of the seized truck
चौकी का घेराव करते व्यापारी। - फोटो : संवाद
बांदा। आरटीओ द्वारा सीज किए गए ट्रक का चालान भरकर रिलीज आदेश लेकर पहुंचे व्यापारी से नशे की हालत में सिपाही ने अभद्रता की। इस पर नाराज मंडी समिति से अन्य व्यापारी भी मौके पर पहुंचे और चौकी का घेराव किया। कोतवाली पुलिस ने सिपाही को अपने कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मेडिकल कॉलेज रोड निवासी राहुल सिंह गुरुवार की शाम साढ़े छह बजे के करीब चौकी मंडी समिति में अपने सीज खड़े ट्रक का आरटीओ के यहां से रिलीज आदेश की कॉपी लेकर पहुंचे थे। आरोप है कि वहां मौजूद सिपाही पुष्पेंद्र यादव ने राहुल के साथ अभद्रता की, उनसे दो हजार रुपये की मांग की। इस पर पीड़ित व्यापारी ने आरोपी सिपाही का वीडियो भी बना लिया। इससे सिपाही और उत्तेजित हो गया। इस बीच जानकारी लगने पर गल्ला व्यापार संघ के मंडल अध्यक्ष विष्णु गुप्ता, महामंत्री राजकुमार गुप्ता भी पहुंच गए। आरोप है कि सिपाही ने महामंत्री के साथ भी अभद्रता की। नाराज व्यापारियों ने मंडी समिति चौकी का घेराव किया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस आरोपी सिपाही को लेकर कोतवाली आ गई है। पीड़ित व्यापारी ने आरोपी सिपाही के खिलाफ तहरीर दी है। सभी व्यापारी कोतवाली में इकट्ठा हो गए हैं।
विज्ञापन

पूरे प्रकरण में शहर कोतवाल पंकज सिंह का कहना है कि आरोपों की जांच की जा रही है। उच्चाधिकारियों को मामला संज्ञान में दिया गया है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed